Breaking news

कोरोना: वार्ड बॉय ने ऑक्सीजन सपोर्ट पर लेटी महिला से की रेप की कोशिश, पीड़िता ने ऐसे बचाई इज्जत

भारत में इस समय कोरोना की दूसरी लहर चल रही है। पिछली बार की तुलना में इस बार ज्यादा संख्या में लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं। डॉक्टर्स भी अपनी जान दाव पर लगा इन मरीजों को बचाने की पूरी कोशिश करते हैं। इसलिए कई लोग हॉस्पिटल के हर एक स्टाफ देवता की उपाधि देते हैं। लेकिन इस बीच मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के एक कोविड अस्पताल से शर्मनाक घटना सामने आ रही है। यहां एक वार्ड बॉय ने कोरोना संक्रमित महिला से कथित रूप से बलात्कार की कोशिश की।

यह घटना ग्वालियर के लोटस कोविड अस्पताल की बताई जा रही है। यहां शनिवार रात 11 से 12 के बीच में अस्पताल के एक वार्ड बॉय ने कोरोना संक्रमित महिला के साथ चेकअप के बहाने रेप करने की कोशिश की। महिला इस दौरान ऑक्सिजन सपोर्ट पर थी। लेकिन फिर भी उसने हिम्मत दिखाते हुए शोर मचाया। इससे वार्ड बॉय वहां से भाग गया।

45 साल की पीड़ित महिला शिवपुरी जिले की रहने वाली है। कोरोना के चलते महिला की तबीयत बिगड़ गई थी इसलिए वह 16 अप्रैल को ग्वालियर के लोटस अस्पताल में एडमिट हुई थी। यहां से उसे कोविड सेंटर होटल में भर्ती करवा दिया गया था। महिला के अनुसार शनिवार रात करीब 11 बजे वार्ड बॉय चेकअप के बहाने उसके कमरे में घुसा। वह उससे छोड़खानी करने लगा। उसने दरवाजे की कुंडी भी लगा दी थी। वह रेप करना चाह रहा था। लेकिन महिला के शोर मचाने की वजह से वह डरकर भाग गया।

महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पीड़िता के परिवार की मांग है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। एडिशनल एसपी हितिका वासल ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की डिटेल में जांच कर रही है।

यह बहुत ही घिनौनी बात है कि ऑक्सीजन सपोर्ट पर एक महिला भर्ती है और एक शख्स उसके साथ बलात्कार करना चाहता है। देश में जिस तरह का माहौल है उसमें हमे एक दूसरे की मदद को आगे आना चाहिए, लेकिन कुछ लोग इस तरह की सिचूऐशन में भी अपनी हवस मिटा रहे हैं। गौरतलब है कि इसके पहले भी इस तरह की घटनाएं सामने आ चुकी है जहां कोरोना से पीड़ित महिला के साथ यौन शोषण हुआ है।

वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है हमे कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। साथ ही ये खबर दूसरों के साथ शेयर कर उन्हें भी जागरूक जरूर करें।

Back to top button