Breaking news

ससुर ने अकेले पाकर किया रेप, आवाज उठाने पर देवर रिश्तेदार भी बनें हैवान, मुंह खोलने पर पति ने ..

राजस्थान में एक लड़की से उसके पति के रिश्तेदारों ने कई समय तक रेप किया और जब वो गर्भवती हुई। तो उसका गर्भपात करवा दिया गया। इस पीड़िता ने काफी लोगों से मदद मांगी। लेकिन कोई भी इसकी सहायता के लिए आगे नहीं आया और पति ने दूसरी शादी कर ली। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में केस दर्ज करवाया। ये मामला राज्य के भिवाड़ी का है।

खबर के अनुसार एक 22 साल की विवाहिता के साथ उसके परिवार के लोगों ने ही हैवानियत की और ससुर, देवर और कई रिश्तेदार ने महीनों तक उसके साथ रेप किया। इस दौरान वो दो बार गर्भवती भी हुई। लेकिन फिर भी इसका शोषण जारी रखा गया।

पीड़िता के अनुसार उसका गर्भपात हो गया। वो आरोपियों के खिलाफ शिकायत पहले ही करना चाहती थी। लेकिन उन्होंने इसकी वीडियो बना रखी थी और इसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। लंबे समय तक ये सब सहन करने के बाद जब उसने मुंह खोला तो पति ने उसे छोड़ दिया और दूसरी शादी कर ली। बेबस होकर पीड़िता को पुलिस की मदद मांगी पड़ी।

शुक्रवार को पुलिस थाने पहुंचकर पीड़िता ने अपनी आपबीती बताई और इंसाफ की मांग की। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग उम्र में ही शादी करवा दी गई थी। इसके बाद से आरोपी शोषण कर रहे थे।

पुलिस ने इस मामले के बारे में बताया कि हरियाणा के तावडू क्षेत्र की पीड़िता की शादी नवम्बर 2016 में चौपानकी क्षेत्र के एक गांव में की गई थी। शुरुआत से ही ससुर उसे तंग किया करता था। एक दिन मौका पाकर ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म कर डाला। तब वो करीब 17 साल की थी। पीडि़ता ने पति व सास को इस बारे में जानकारी दी। लेकिन उन्होंने मदद करने की जगह उसकी पिटाई कर दी और मुंह बंद रखने को कहा।

पति ने उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाकर उसे प्रताड़ित भी किया। पति के बाद देवर ने दुष्कर्म किया। उस दिन से ये सिलसिला चलने लगा। जब भी वो विरोध करती मारपीट कर कमरे में उसे बंद कर दिया जाता। पुलिस में दर्ज करवाई गई रिपोर्ट में पीडि़ता ने बताया है कि उसके दो ममिया ससुर हर सप्ताह ससुराल आते थे। वे दोनों भी उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करते थे। जब ममिया ससुर के परिजनों को पीड़िता ने आपबीती सुनाई तो उन्होंने कहा कि यदि उसे इस घर में रहना है तो ये सब सहन करना पड़ेगा।

इस तरह से कई सालों से उसके साथ रेप होता रहा। इस दौरान वो साल 2019 और 2020 में गर्भवती हो गई। इसके बावजूद शोषण जारी रहा। दिसम्बर 2019 और जुलाई 2020 में उसका गर्भपात भी हो गया। पीड़िता के अनुसार उसने अपने घर के लोगों को कई बार ये बात बतानी चाहिए। लेकिन आरोपी पति उसे तलाक देने व दूसरी शादी करने की धमकी देता था।

आरोपियों ने उसकी फोटो व वीडियो बना रखी थी। इसे वायरल करने की धमकी भी उसे दी गई। मार्च 2021 में पीडि़ता के पति ने दूसरी शादी कर ली। तब पीड़िता में हिम्मत आई और उसने पिता को पूरी घटना बताई। शुक्रवार को पीड़िता अपने पिता व मां के साथ महिला थाने पहुंची और आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया। सीओ भिवाड़ी हरिराम कुमावत ने बताया कि शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पीडि़ता का मेडिकल मुआयना शनिवार को किया जाएगा। उसके बयान को पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

Back to top button