Bollywood

कंगना ने फिर लगाई उद्धव ठाकरे की क्लास, कहा- चांगु मंगू गिरोह का अस्तित्व संकट में है

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने एक बार फिर से महाराष्ट्र सरकार की क्लास लगाई है और राज्य सरकार को ‘चांगु मंगू गिरोह’ कहा है। दरअसल कई दिनों से करोनो के चलते महाराष्ट्र में पूर्ण लॉकडाउन लगाने की बात कही जा रही है। ऐसे में अभिनेत्री कंगना की प्रतिक्रिया आई है और कंगना ने उद्धव ठाकरे की सरकार से कई सवाल पूछे हैं।

कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र में लॉकडाउन की आशंका के बीच कंगना ने ट्वीट किया है और उद्धव ठाकरे की सरकार पर कटाक्ष किया है। कंगना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर लिखा है कि ‘क्या कोई मुझे बता सकता है कि क्या महाराष्ट्र में लॉकडाउन है? सेमी लॉकडाउन? या नकली लॉकडाउन? यहां क्या हो रहा है? कोई भी निर्णायक निर्णय लेना चाहता है। चांगु मंगू गिरोह अस्तित्व के संकट से लड़ रहा है या नहीं, जबकि हर पल तलवार की तरह लटक रहा है।’

 

कंगना का यह ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी हैं। काफी लोग कंगना की बात का समर्थन कर रहे हैं। एक ने कंगना की बात का समर्थन करते हुए लिखा है कि इनके दिमाग में लॉकडाउन लगा हुऐ है।

अभी तक नहीं लिया कोई फैसला

दरअसल सोमवार को महाराष्ट्र सरकार के अधिकारियों ने कहा कि राज्य एक बार फिर से लॉकडाउन के करीब आ गया है। अधिकारियों के इस कयास पर कंगना रनौत का ये बयान आया है। महाराष्ट्र में तेजी से कोरोना फैल रहा है। वहीं राज्य में पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाए की नहीं इसको लेकर सरकार अभी तक कोई फैसला नहीं कर पाई है। लॉकडाउन लगाने को लेकर सरकार द्वारा कई दौर की बैठकें की गई हैं। लेकिन अभी तक कोई भी नतीजा नहीं निकला है।

इससे पहले कंगना ने महाराष्ट्र सरकार के आंशिक लॉकडाउन के फैसले को लेकर ट्विटर किया था और लिखा था कि उन्होंने पूरे महीने के लिए सिनेमाघर बंद कर दिये। शर्म की बात है। दुनिया के बेस्ट सीएम वायरस के प्रसार की चेन तोड़ने के लिए एक हफ्ते का पूर्ण लॉकडाउन क्यों नहीं करते? इस आंशिक लॉकडाउन से वायरस नहीं रुकने वाला, सिर्फ बिजनेस बंद होगा।’

गौरतलब है कि महाराष्ट्र राज्य में कोरोना बुरी तरह से फैल गया है। इस राज्य से रोजाना 60 हजार के आसपास के मामले आ रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के कई शहरों में नाइट कर्फ्यू भी लगाया गया है। लेकिन तब भी हालात चिंताजनक बनें हुए हैं। ऐसे में राज्य में लॉकडाउन लगाया जाना चाहिए कि नहीं इसको लेकर कई सारी बैठकें की जा चुकी हैं। लेकिन राज्य सरकार एक फैसले पर अभी तक पहुंच नहीं सकी है।

Back to top button