Breaking news

शादी होते ही ससुराल वालों ने बहू का कराया ‘वर्जिनिटी टेस्ट’, रिजल्ट सामने आया तो मच गया बवाल

हर लड़की का सपना होता है कि शादी के बाद वह सुखी जीवन बिताए। लेकिन महाराष्ट्र में दो बहनों को शादी के सिर्फ चार दिन बाद ही ससुराल वालों की प्रताड़ना झेलनी पड़ी। उनके ससुराल वालों ने दोनों बहनों का ‘वर्जिनिटी टेस्ट’ करवा डाला। (‘वर्जिनिटी टेस्ट’ मतलब शादी के पहले महिला द्वारा कोई शारीरिक संबंध बनाया गया था या नहीं।)

दो बहनों में से जब एक बहन इस टेस्ट में फेल हो गई तो उसके पति ने उसे तलाक भी दे दिया। इस तलाक की इजाजत दोनों बहनों के पतियों को कम्युनिटी पंचायत से मिली। अब दुखी बहन ने पुलिस को पत्र लिख अपना दर्द बताया है।

बहन ने अपने पत्र में पुलिस को बताया कि उसकी शादी कर्नाटक के बेलगाम में हुई थी। यहां शादी के महज चार दिन बाद ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने दोनों बहनों का वर्जिनिटी टेस्ट कराया। फिर पांचवें दिन कर्नाटक से कोल्हापुर उनके घर भेज दिया।

दोनों बहने कोल्हापुर के कंजरभाट समुदाय की हैं। इनकी शादी सें समुदाय के लड़कों से नवंबर 2020 में हुई थी। पीड़िता का कहना है कि मेरे घर वालों ने ससुराल वालों को बहुत समझाया, लेकिन वे लोग कुछ सुनने को तैयार ही नहीं थे। फिर फरवरी माह में कम्युनिटी पंचायत द्वारा उन्होंने तलाक की घोषणा कर डाली। इसके बाद बहनों ने महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति का दरवाजा खटखटा मदद मांगी। उन्होंने अपने पतियों के खिलाफ पुलिस में केस भी दर्ज करवाया।

उधर पुलिस ने भी मामले की गंभीरता को समझा और दोनों बहनों के पतियों एवं ससुराल वालों सहित 8 लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर दिया। दोनों बहने अपने पतियों पर रेप का केस दर्ज करने की डिमांड भी कर रही है। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति के एक सदस्य के मुताबिक शादी के पूर्व दोनों युवक लड़कियों को पसंद नहीं करते थे। उन्होंने बस दोनों महिलाओं का शारीरिक रूप से शोषण किया। इस वजह से उनके ऊपर रेप का केस दर्ज होना ही चाहिए।

समिति के सदस्य इस वर्जिनिटी टेस्ट को एक घृणित कार्य बताते हैं। वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि सामुदायिक पंचायतों को खत्म किया जाए। यह काफी दुखद है कि आज के जमाने में भी लोग अपनी बहुओं का वर्जिनिटी टेस्ट कराते हैं। ये उनकी पिछड़ी मानसिकता को दर्शाता है। वहीं टेस्ट कराने के बावजूद दोनों लड़कों ने लड़कियों का शारीरिक शोषण किया। फिर बाद में तलाक देकर छोड़ भी दिया। यकीनन ऐसे दोषी पतियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Back to top button