Breaking news

अंधविश्वास के चक्कर में पत्नी के पूरे परिवार को दे दिया जहर, वजह जान कर पुलिस के भी उड़ गए होश

दिल्ली में एक शख्स ने अपनी पत्नी के पूरे परिवार को खत्म करने की साजिश रची और काफी हद तक अपनी साजिश में कामयाब भी हो गया। वक्त रहते आरोपी के ससुर को उसपर शक हो गया। जिसके कारण परिवार के अन्य सदस्यों की जान बचाई जा सकी। ये वारदात पश्चिम दिल्ली के इंद्रपुरी की है। खबर के अनुसार इंद्रपुरी में एक बिल्डर ने अपने परिवार के तीन सदस्यों की जहर खिलाकर जान ले ली। इंद्रपुरी के होमयोपेथी मेडिसिन के कारोबारी देवेंद्र मोहन शर्मा ने अपनी बेटी दिव्या की शादी वरुण से साल 2009 में करवाई थी।

इनकी शादी के आठ साल बाद इन्हें आईवीएफ तकनीक से जुड़वां संतान प्राप्त हुई। एक बेटा और एक बेटी। 28 फरवरी 2020 को वरुण के पिता का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया और उसके कुछ दिनों बाद दिव्या एक बार फिर गर्भवती हुई। लेकिन डॉक्टरों ने दिव्या को बच्चा गिराने को कहा। क्योंकि बच्चे को जन्म देने से दिव्या की मौत हो सकती थी। वरुण नहीं चाहता था कि दिव्या बच्चे को गिराए और उसने इस बात का विरोध भी किया। लेकिन दिव्या के परिवार वालों के आगे वरुण की एक न चली और दिव्या ने बच्चा गिरा दिया। इस बात से वरुण काफी नाराज था और दिव्या व उसके परिवार से बदला लेना चाहता था।

परिवार से बदला लेने के लिए वरुण ने जो किया उसकी कल्पना शायद ही किसी ने की होगी। दरअसल 15 फरवरी के बाद से ही दिव्या  के पिता देवेंद्र के घर मौत का सिलसिला शुरू हो गया। देवेंद्र की छोटी बेटी प्रियंका शर्मा की बीएल कपूर अस्पताल में एक अनजान बीमारी की वजह से मौत हो गई। उसे कमजोरी और बदन दर्द की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। धीरे धीरे शरीर और मस्तिष्क ने काम करना बंद कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टर को अंत तक रोग के बारे में पता नहीं चला। बेटी की मौत के बाद देवेंद्र शर्मा की पत्नी अनिता शर्मा को भी यही लक्षण दिखे और 21 मार्च को अनिता शर्मा की मौत हो गई।

देवेंद्र की बड़ी बेटी दिव्या व देवेंद्र में भी उसी तरह के लक्षण शुरू हो गए। उनके यहां काम करने वाली घरेलू सहायिका के भी बाल झड़ने लगे। वहीं प्रियंका की मौत के बाद जब अनिता की तबियत खराब हुई तो देवेंद्र ने उसे गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पहली बार जांच के दौरान उनके खून व पेशाब में थैलियम जहर के अंश पाए गए। यही जांच रिपोर्ट दिव्या और देवेंद्र की भी आई। तब इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

देवेंद्र शर्मा को पता चला कि उन्हें व उनके परिवार को जहर दिया गया है। जब देवेंद्र शर्मा ने याद किया तो पाया कि 31 जनवरी को उनका दामाद वरुण अरोड़ा ने अपने घर से पार्टी रखी थी। इस दौरान मछली बनाकर उन्हें खाने को दी थी। उसने घर के सभी सदस्यों को मछली खिलाई थी। यहां तक कि घर में प्रियंका के मौजूद नहीं होने पर उसके लिए अलग से रख दिया था। जिसे उसने बाद में खाया था। उसने घरेलू सहायिका को भी खिलाया था। उसने अपने दो बच्चों को मछली खाने नहीं दिया था। कहा कि बच्चे दूध पी रहे हैं।

ये पूरी बात पुलिस को बताने के बाद पुलिस ने देवेंद्र के घर छापेमारी की। जहां से पुलिस ने उसके लैपटॉप को कब्जे में लेकर छानबीन की। जिसमें पता चला कि उसने थैलियम जहर के बारे में सर्च किया था। इतना ही नहीं  घर से थैलियम की शीशी भी मिल गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।  वरुण के अनुसार उसने ये सब बदला लेने को किया है।

Back to top button