![](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2021/03/bride-asked-for-chand-ka-tukda-in-tv-show-went-viral-30-3-21-1.jpg)
दुल्हन ने मांगा चांद का टुकड़ा, एक लड़का रस्सी से खींचने लगा, दूसरा फ्लाइंग कार से निकल पड़ा Video
प्यार मोहब्बत में आशिक अक्सर अपनी प्रेमीका से चांद तारे तोड़ लाने की बात करते हैं। आप ने भी ये डायलॉग कई बार फिल्म, गाने, शायरी इत्यादि जगहों पर सुना होगा। अब कहने को तो ये एक असंभव टास्क है। इसे बस एक कहावत के रूप में प्यार मोहब्बत में इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी लड़की से मिलाने जा रहे हैं जो इस बात को बड़ी गंभीरता से ले बैठी है।
दरअसल इन दिनों सोशल मीडिया पर एक दुल्हन का वीडियो बड़ा वायरल हो रहा है। इसमें वह दो लड़कों से चांद का टुकड़ा लाने की फरमाइश करती है। वह बोलती है कि दोनों लड़कों में से जो भी सबसे पहले मेरे लिए चांद का टुकड़ा तोड़कर लाएगा मैं उसी से शादी करूंगी। बस फिर क्या था इसके बाद लड़कों ने जो किया वह देख लोगों ने अपनी आंखें फोड़ ली।
एक लड़का रस्सी से चांद को खींचने लगा तो वहीं दूसरा उड़ने वाली कार से चांद का टुकड़ा लेने निकल पड़ा। दरअसल ये पूरी घटना एक टीवी सीरियल की स्टोरी है। ऐसा टीवी शो देख लोगों ने अपना सिर दीवार पर पीट लिया। उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर ऐसा बिना लॉजिक वाला बेतुका शो चलता कैसे है।
वीडियो क्लिप में देखा जा सकता है कि एक लड़का तो रस्सी से चांद को हिलाकर उसका टुकड़ा जमीन पर गिरा भी देता है। मतलब साइंस और फिजिक्स की इन्होंने बारह बजा रखी है। वैसे सोशल मीडिया पर इस शो का फनी सीन देख बड़ी ही मजेदार प्रतिक्रियाएं आ रही है। चलिए पहले आप भी ये वीडियो देख लीजिए।
View this post on Instagram
वीडियो देखने पर लगता है कि इस टीवी शो में एक स्वयंवर का सीन चल रहा है। इसी दौरान लड़की अपने दो भावी दूल्हों से चांद का टुकड़ा जमीन पर लाने की बात कहती है। टीवी शो के इस सीन का सोशल मीडिया पर बहुत मजाक उड़ाया जा रहा है।
Logic and Science be like. pic.twitter.com/rUFMWy7NtJ
— Dev ? (@Devjee17) March 29, 2021
— Shamroze Romaan (@Romaan_Here) March 29, 2021
जिसने भी इस वीडियो को देखा वह अपनी हंसी नहीं रोक पाया। किसी ने कहा कि इसे देख मेरी आंखें की खो गई। वहीं कोई कहने लगा कि दिमाग की आत्मा को शांति मिले। फिर एक ने लिखा कि आजकल टीवी शोज में मनोरंजन के नाम पर क्या क्या परोसा जा रहा है। बस इसी तरह के और भी कई मजेदार कमेंट्स आने लगे।
वैसे आपको यह वीडियो कैसा लगा? यदि आपकी गर्लफ्रेंड या बीवी भी आप से सच में चांद का टुकड़ा तोड़कर लाने की बात कहे तो आपका रिएक्शन क्या होगा?