Health

महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज यानि सफेद पानी कब निकलता है? जाने इसके कारण, लक्षण और उपाय

कई महिलाओं को योनि से सफेद पानी निकलने की समस्या होती है। इसे व्हाइट डिस्चार्ज भी कहा जाता है। ये सफेद पानी (व्हाइट डिस्चार्ज) आमतौर पर पीरियड्स के पहले या बाद में निकलता है। अब वैसे तो सफेद पानी का निकलना एक जनरल प्रोसेस है, लेकिन यदि यह अधिक मात्रा में निकलने लगे तो किसी बीमार का संकेत भी हो सकता है। इसका एक मतलब ये भी हो सकता है कि महिला को शरीर में किसी चीज की कमी है।

इन कारणों से महिलाओं में निकलता है सफेद पानी (व्हाइट डिस्चार्ज) :


1. अपने प्राइवेट पार्ट की हाईजीन यानि साफ सफाई का ख्याल न रखना।
2. अधिक घबराहट होना या कोई खास सिचूऐशन में ज्यादा टेंशन ले लेना।
3. बीमार मर्द से शारीरिक संबंध बना लेना।
4. बार बार अबॉर्शन करवाना।
5. किसी संक्रमण (इन्फेक्शन) का होना।
6. बॉडी में पोषक तत्वों की कमी हो जाना।

सफेद पानी (व्हाइट डिस्चार्ज) निकलने के लक्षण:


यदि आपको चक्कर आते हैं, थकावट महसूस होती है, प्राइवेट पार्ट में बार बार खुजली चलती है, कमजोरी महसूस होती है, योनि से बदबू आती है, कब्ज की समस्या रहती है या सिरदर्द होता है तो ये सभी सफेद पानी निकलने के लक्षण होते हैं।

घरेलू उपाय:

1. सप्ताह में एक बार फिटकरी को गर्म पानी में भिगो कर प्राइवेट पार्ट को साफ करें। इससे योनि के किटाणु मर जाएंगे।
2. चावल को उबाल लें और उसका पानी अलग कर लें। अब इसे पानी से अपने प्राइवेट पार्ट की साफ सफाई करें।
3. एक लीटर पानी लें और उसमें अदरक डालकर उबाल लें। जब यह पानी आधा बच जाए तो उसे ठंडा कर पी लें। इससे बहुत आराम मिलेगा।
4. गुलाब के पत्तों का पाउडर रोजाना गर्म दूध में मिलाकर पीने से भी लाभ होता है।
5. गाजर, पालक, गोभी और चुकंदर का एक साथ जूस बनाकर रोज पिएं। आराम लगेगा।
6. जामुन की छाल लें और उसे सुखकार उसका चूर्ण बना लें। अब इसे दिन में तीन से चार बार पानी से लें। आपकी समस्या दूर हो जाएगी।
7. मेथी लें और उसे पानी में उबाल लें। अब इस पानी में साफ कपड़ा भिगोकर अपने प्राइवेट हिस्से की सफाई करें। आप मेथी के चूर्ण को पानी में मिलकार भी पी सकते हैं। ये दोनों ही उपाय इस समस्या के लिए कारगर हैं।
8. भुने हुए चनों को पीस लें। इसमें कुक मीठा मिला दें। अब इस मिश्रण को दूध एवं देसी घी में मिक्स कर दो चम्मच खाएं। समस्या में आराम मिलेगा।

दोस्तों यदि आपको यह जानकारी पसंद आई तो इसे ज्यादा से ज्यादा लोगों तक शेयर करें।

 

Back to top button