Spiritual

शनिवार को इन 5 चीजों का भूलकर भी न करें सेवन अन्यथा रूठ जाएंगे शनिदेव, झेलने पड़ेंगे दुःख

ज्योतिष शास्त्र में शनि देव को न्याय का देवता बताया गया है। शनि देव हमेशा मनुष्य को कर्मों के आधार पर ही फल प्रदान करते हैं। इसी वजह से इनको कर्म फल दाता भी कहा जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति ठीक है तो इसकी वजह से जीवन में शुभ परिणाम मिलते हैं परंतु शनि ग्रह की स्थिति ठीक ना होने के कारण जीवन में बहुत सी परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं।

शनिदेव को एक ऐसा देवता माना जाता है जो किसी भी मनुष्य की बिगड़ी तकदीर बना सकते हैं। वर्तमान समय में ऐसे बहुत से लोग हैं जो शनि देव के नाम मात्र से ही भयभीत हो जाते हैं। हर कोई इंसान चाहता है कि उसके ऊपर शनिदेव की कृपा दृष्टि हमेशा बनी रहे। शनि देव को खुश करने के लिए लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं।

आपको बता दें कि शनिवार का दिन शनि देवता को समर्पित है। इस दिन इनकी विशेष पूजा अर्चना की जाती है। अगर आप शनिदेव को खुश करके उनकी कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो शनिवार के दिन इन 5 चीजों का भूलकर भी सेवन मत कीजिए अन्यथा इसकी वजह से शनिदेव आप से नाराज हो जाएंगे और जीवन में कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न होने लगेंगी। इन चीजों का सेवन करने से जीवन में दु:ख आते हैं। तो चलिए जानते हैं शनिवार को कौन सी चीजें नहीं खानी चाहिए।

शनिवार को खट्टी चीजों का सेवन ना करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार देखा जाए तो शनिवार के दिन अगर खट्टी चीजों का सेवन किया जाए तो इससे अशुभ प्रभाव पड़ता है और स्वास्थ्य भी खराब होने की संभावना रहती है। इसलिए शनिवार के दिन खट्टी और कसैली चीजों का सेवन करने से बचें। खासकर आप आम का अचार या फिर कोई भी अचार शनिवार के दिन ना खाएं। इसकी वजह यह है कि शनि देवता खट्टी और कसैली चीजों के विरोधी हैं। इनका सेवन करने से शनिदेव नाराज हो सकते हैं।

शनिवार को दूध-दही का सेवन ना करें

शनिवार के दिन दूध और दही का सेवन नहीं करना चाहिए। आपको बता दें कि सफेद रंग होने की वजह से दूध का संबंध शुक्र ग्रह से माना जाता है। शुक्र ग्रह और शनि की प्रकृति एक दूसरे के विरोधी हैं। इसलिए आप शनिवार के दिन दूध का सेवन मत कीजिए। अगर आप दूध पीना ही चाहते हैं तो आप दूध के अंदर केसर, गुड़ या हल्दी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं क्योंकि इन चीजों को मिलाने से इनके रंग में बदलाव आ जाएगा। इसके अलावा दही में आप पुदीना, धनिया, गुड़ या केसर मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं परंतु सादा दही का सेवन ना करें।

शनिवार को मसूर की दाल का सेवन ना करें

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिवार के दिन मसूर की दाल का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए क्योंकि मसूर की दाल का रंग लाल होने की वजह से इसका संबंध मंगल ग्रह से माना जाता है। मंगल और शनि ग्रह दोनों का स्वभाव क्रोधी है और यह एक दूसरे के विरोधी भी हैं। अगर कोई व्यक्ति शनिवार के दिन मसूर की दाल का सेवन करता है तो इसकी वजह से उस व्यक्ति का स्वभाव भी क्रोधी हो जाता है। उस व्यक्ति को बात-बात पर क्रोध आने लगता है। इतना ही नहीं बल्कि शनिदेव भी नाराज हो जाते हैं।

शनिवार को लाल मिर्च का सेवन ना करें

शनिवार के दिन लाल मिर्च का सेवन करने से बचना चाहिए। आपको बता दें कि लाल मिर्च का रंग लाल होने के कारण इसका संबंध मंगल और सूर्य ग्रह से माना जाता है और यह दोनों ही ग्रह शनि ग्रह के विरोधी ग्रह होते हैं। इसके अलावा लाल मिर्च की तासीर गर्म और स्वाद में तीखा होने की वजह से शनि देव को यह बिल्कुल भी पसंद नहीं है। अगर आप शनिदेव के प्रकोप से बचना चाहते हैं तो शनिवार के दिन लाल मिर्च ना खाएं।

शनिवार को मांस-मदिरा का भूलकर भी न करें सेवन

शनिवार के दिन मांस, मछली और मदिरा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए अन्यथा इसकी वजह से आपको शनिदेव के प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है और जीवन में कई प्रकार की परेशानियां उत्पन्न होने लगेंगी। अगर शनिवार के दिन शराब का सेवन करते हैं तो इसके कारण धन और सम्मान की हानि का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए आप ध्यान रखें कि इन चीजों का शनिवार के दिन सेवन ना करें।

Back to top button