Breaking news

हवस के भूखे लोगों ने मुर्दा घर को भी नहीं छोड़ा, लाश के पास संबंध बनाते हुए पकड़े गए

हवस की भूख मिटाने के लिए लोग कई तरह की जगहों का इस्तेमाल करते हैं। जैसे स्पा सेंटर, होटल, फ्लैट, गार्डन इत्यादि। लेकिन मध्य प्रदेश के शहर इंदौर में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां कुछ लोगों ने मुर्दा घर को जिस्म का अड्‌डा बना रखा था। यहां लाशों के बीच लड़के लड़की संबंध बना रहे थे।

इस हैरान कर देने वाली घटना का खुलासा तब हुआ जब कुछ लोग शव रखने के लिए मुर्दाघर गए। यहां उन्हें लड़का लड़की अर्धनग्न हालत में संबंध बनाते हुए नजर आए। जब उन लोगों ने इन्हें टोका तो वे धमकी देने लगी। ये पूरी घटना इंदौर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराजा यशवंतराव (MY) हॉस्पिटल की है।

यह मामला मंगलवार रात को संज्ञान में आया। रात में यहां कुछ लोग शव रखने पहुंचे। इस दौरान लड़के लड़की आपत्तिजनक हालत में दिखे। जब शव रखने आए लोगों ने उनसे सवाल किया कि आप ये सब यहां क्यों कर रहे हो तो वे उल्टा जवाब देने लगे। बोले ‘आपको इससे मतलब? आप कौन होते हैं ये सवाल पूछने वाले? हम कुछ भी करें। आप यहां से जा रहे हो कि हम बताएं?’

इसके बाद शव रखने आए इन लोगों ने लड़का लड़की की छुपके से कुछ तस्वीरें ले ली। फिर जब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो अस्पताल प्रबंधन और पुलिस में खलबली मच गई। हैरत की बात तो ये थी कि इस घटना के बारे में प्रबंधन और हॉस्पिटल के कर्मचारी किसी को जानकारी नहीं थी।

दरअसल MY हॉस्पिटल ने मॉर्चुरी की देखरेख का ठेका एक प्राइवेट कंपनी को दे रखा है। फोटो को वायरल करने वालों के अनुसार इस कंपनी के कर्मचारी ही लड़कियों को लेकर मॉर्चुरी आते हैं और अपनी हवस बुझाते हैं। चुकी ये मुर्दा घर है और यहां ज्यादा कोई आता जाता नहीं है, इसलिए वे लोग इसका फायदा उठाते हैं।

कुछ लोग ये भी दावा कर रहे हैं कि वायरल फोटो में दिखाई देने वाला लड़का कंपनी का कर्मचारी ही है। इस घिनौनी हरकत के सामने आने के बाद महाराजा यशवंतराव (MY) हॉस्पिटल के अधीक्षक पीएस ठाकुर ने तुरंत एक्शन लिया और कर्मचारी को जॉब से निकाल दिया। इसके साथ ही उन्होंने मुर्दा घर का ठेका देखने वाली कंपनी को नोटिस जारी कर जवाब भी मांगा है।

ये बहुत ही शर्मनाक है कि लोगों ने अपनी हवस की प्यास बुझाने के लिए मुर्दा घर को भी छोड़ा। इसे भी जिस्म का अड्डा बना लिया। वैसे इस पूरे मामले पर आपकी क्या राय है?

Back to top button