Bollywood

बॉलीवुड में धूम मचाएगी केंद्रीय मंत्री की बेटी, खूबसूरती ऐसी कि बड़ी बड़ी हीरोइनें भी लगे फीकी

बॉलीवुड इंडस्ट्री बहुत बड़ी है। इसमे आए दिन कोई न कोई नया कलाकार एंट्री लेता रहता है। इसमें अधिकतर वैसे कलाकार ज्यादा आते हैं जिनके परिवार का को फिल्मी बैकग्राउन्ड होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खूबसूरत महिला से मिलाने जा रहे हैं जो राजनीतिक बैकग्राउन्ड से आती हैं और जल्द ही फिल्मों का हिस्सा बनने जा रही है। दरअसल हम यहां केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh pokhriyal Nishank) की बेटी आरुषि निशंक (Arushi Nishank) की बात कर रहे हैं।

आरुषि निशंक जल्द ही ‘तारिणी’ (Tarini) नाम की फिल्म से अपना एक्टिंग डेब्यू करने वाली है। उन्होंने ‘तारिणी’ (Tarini) फिल्म का एक पोस्टर भी हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। आरुषि इंस्टाग्राम पर भी बहुत एक्टिव रहती है। यहां वे आए दिन फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं।

यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरुषि निशंक फिल्मों में कैसा परफॉरमेंस देंगी। उनकी एक्टिंग काबिलियत को देखने के लिए कई लोग बेताब है। बताते चलें कि आरुषि ने अपनी डेब्यू फिल्म ‘तारिणी’ की घोषणा सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर की है। यह फिल्म नेवी की महिला अफसरों की बहादुरी पर आधारित है। यह एक रियल लाइफ ईवेंट की कहानी है।

दरअसल, 19 सितंबर 2017 की बात है। वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस. विजया, ऐश्वर्य और पायल गुप्ता द्वारा भारतीय नौसेना की सेलिंग नौका आईएनएस तारिणी पर गोवा से सफर शुरू किया गया था। ये टीम 19 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय कर रिटर्न आ गई थी। इन्हें इस अभियान में करीब 254 दिन लगे थे। ऐसा कर 6 नेवी महिला अफसरों ने अपने नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज कर लिए थे। यह टीम 21 मई, 2018 को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पौलेंड और दक्षिण अफ्रीका होते हुए गोवा आई थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arushi Nishank (@arushi.nishank)


यह काम मेक इन इंडिया के तहत हुआ था। तारिणी नौका में सवार 6 महिलाओं के इस साहसिक अभियान की खुद प्रधानमंत्री मोदी ने भी तारीफ की थी। बस अब इन्हीं 6 महिलाओं के ऊपर आधारित ‘तारिणी’ फिल्म में आरुषि निशंक काम कर रही हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरुषि निशंक पहले मॉडलिंग की दुनिया में अपना हाथ आजमा चुकी है। अब वे एक्टिंग कि दुनिया में प्रवेश कर रही हैं। एक एक्टर और मॉडल होने के साथ साथ वे एक प्रोफेशनल कथक डांसर भी हैं।

इन सबके अलावा आरुषि नारी सशक्तिकरण, सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी एक्टिव रहती हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arushi Nishank (@arushi.nishank)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arushi Nishank (@arushi.nishank)

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Arushi Nishank (@arushi.nishank)

Back to top button