Bollywood

लाल साड़ी पहन बारिश में जमकर नाची उर्वशी रौतेला, Video ने लगाई सोशल मीडिया पर आग..

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक है। वे फैंस के बीच अपने अभिनय से ज्यादा अपनी सुंदरता को लेकर चर्चा में रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे लाल रंग की साड़ी में बारिश में भीगती नजर आ रही हैं।

दरअसल यह वीडियो उर्वशी रौतेला के लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो ‘इक लड़की भीगी भागी सी (Ek Ladki Bheegi Bhaagi Si)’ का है। हाल ही में रिलीज हुए इस म्यूजिक वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। यह ओरिजिनल गाना ‘चलती का नाम गाड़ी’ फिल्म का है। तब इसे किशोर कुमार और मधुबाला शूट किया गया था। इस लेटेस्ट वर्जन में उर्वशी बड़े ही ग्लैमरस अवतार में दिखाई दे रही है।

अब उर्वशी ने अपने इसी म्यूजिक वीडियो का बिहाइंड द सीन वीडियो साझा किया है। इसमें हम देख सकते हैं कि इस गाने को फिल्माने के लिए कैमरे के पिछले क्या क्या तैयारी चल रही थी। उर्वशी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही ज्यादा वायरल हो रहा है। इसे अभी तक दस लाख से ज्यादा व्यू मिल चुके हैं।


इस गाने को साझा करते हुए उर्वशी कैप्शन में लिखती है – महान किशोर कुमार के साथ काम करने का मैंने सपना जरूर देखा था, लेकिन कभी सोचा नहीं था कि उनके गाने के ऊपर मुझे काम करने का मौका मिलेगा। ये सपने के सच होने जैसा है। किशोर कुमार सर आपका काम हमेशा जीवंत रहेगा। आप भारतीय संगीत के एक ऐसे महान कलाकार हैं जिन्हें हम कभी नहीं भूल सकते हैं। आप सभी का शुक्रिया।

काम की बात करें तो उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) को आप सभी जल्द ही तेलगु फिल्म ‘ब्लैक रोज’ में देख सकते हैं। गौरतलब है कि उर्वशी रौतेला ने बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल के साथ ‘सिंह साहेब द ग्रेट’ फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में वे सनी देओल की बीवी बनी थी। इसके बाद हमने उन्हें ‘ग्रेट ग्रैंड मस्ती’ में देखा। वहीं उनकी ‘हेट स्टोरी 4’ भी बहुत पॉपुलर हुई।

गौरतलब है कि लॉकडाउन का एक और गाना ‘एक डायमंड दा हार लेदे यार’ रिलीज हुआ था। वहीं इसके पहले एक्ट्रेस को ‘पागलपंती’ में भी देखा गया था। इसके आलवा  उर्वशी रौतेला को 2014 में हनी सिंह के सॉन्ग ‘लव डोज’ में भी देखा गया था। इस गाने से वे बहुत लोकप्रिय बन गई थी।

Back to top button