Politics

यूपी सरकार को घेरने में लगी थी प्रियंका, तभी राजस्थान रेप पीड़िता की मां ने लगा दिए नारे-VIDEO

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा की जा रही जनसभा के दौरान कुछ ऐसा हुआ कि इन्हें अपना भाषण बीच में रोकना पड़ा और कुछ देर के लिए चुप होना पड़ा। मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक जनसभा हुई थी और इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा भाषण दे रही थी। ये विपक्षी पार्टियों पर जमकर जुबानी हमला कर रही थी। तभी जनसभा में बैठी एक महिला खड़ी हो गई और उसने न्याय की मांग प्रियंका गांधी से की।

रेप पीड़िता की मां ने अपनी बेटी के लिए न्याय मांगते हुए नारे लगाए। जिसके बाद प्रियंका ने अपना भाषण बीच में रोक दिया। ये महिला राजस्थान की थी और इस समय राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है। ऐसे में प्रियंका गांधी के पास चुप होने के अलावा कोई ओर रास्ता नहीं बचा। इस महिला के अनुसार उनकी बेटी का कथित तौर पर राजस्थान के भरतपुर में दुष्कर्म हुआ था। ये जगह उत्तर प्रदेश की सीमा से लगी हुई है। इस महिला ने बताया कि वो अपने रिश्तेदारों के साथ मथुरा में रह रही है और जैसे ही उन्हें पता लगा कि यहां पर प्रियंका गांधी रैली कर रही हैं। तो वो यहां आई है। ताकि वो प्रियंका तक ये बात पहुंचा सके।

वहीं मंच पर मौजूद प्रियंका गांधी ने बाद में इस महिला से बातचीत की। प्रियंका महिला से मिली और इन्हें एक कोने पर ले गई। जहां पर प्रियंका ने महिला से कई देर बात करी और मदद का वादा किया। प्रियंका ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से फोन पर बात की और रेप पीड़िता की मदद करने को भी कहा।


इस बारे में राजनीतिक विशेषज्ञ शहजाद पूनावाला की प्रतिक्रिया भी आई और इन्होंने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि हाथरस पर बोलीं लेकिन राजस्थान रेप पर चुप? मथुरा में प्रियंका की रैली में भारी हंगामा। बीच में रोकना पड़ा भाषण। राजस्थान में मासूम से हुए बलात्कार के मामले में कोई कार्रवाई न होने से लोगों ने उठाया सवाल- राजस्थान की घटनाओं पर क्यों नहीं बोलती।

Back to top button