अध्यात्म

अगर आप भी पाना चाहते हैं पवित्र नदियों और यज्ञों के पुण्य तो धारण करें यह माला, जानें!

तुलसी की माला धारण करने से अनेक तरह के लाभ होते हैं। इससे शरीर में विद्युत उर्जा का प्रवाह तेज होता है। तेज विद्युत उर्जा की वजह से माला पहनने वाले व्यक्ति के चारो तरफ चुम्बकीय मंडल विद्यमान रहता है। तुलसी की माला शरीर की विद्युत संरचना को सीधे तौर पर प्रभावित करती है। इससे व्यक्ति रोगमुक्त रहता है, जीवनशक्ति बढ़ती है, शरीर स्वच्छ और निर्मल रहता है।

बनी रहती है चेहरे पर चमक:

केवल यही नहीं तुलसी की माला धारण करने वाले व्यक्ति की आवाज सुरीली रहती है, वह व्यक्ति गले के रोगों से मुक्त रहता है, चेहरे पर चमक बनी रहती है। तुलसी की माला जो भी व्यक्ति धारण करता है उसका व्यक्तित्व भी आकर्षक होता है। अगर तुलसी की माला हृदय तक लटकती है तो वह आपको हृदय और फेफड़े के रोगों से भी बचाती है।

जो लोग तुलसी की माला को कलाई में पहनते हैं, उनकी नब्ज नहीं छूटती है। भुजाओं में बल बढ़ता है और हाथ कभी सुन्न नहीं होता है। जो स्त्रियां तुलसी की जड़ को अपने कमर में बांधती हैं, उन्हें बहुत लाभ होता है, खासतौर पर गर्भवती महिलाओं को। प्रसव के दौरान उन्हें कम पीड़ा का सामना करना पड़ता है।

आइये जानते हैं तुलसी की माला पहनने से क्या लाभ होता है:

*- अगर भोजन करते समय तुसली की माला आपके किसी भी अंग से स्पर्श कर रही है तो आपको बहुत यज्ञों का फल एक साथ मिलता है। अगर आप तुलसी की माला पहनकर स्नान करते हैं तो आपको सभी पवित्र नदियों में स्नान करने का फल मिलता है।

*- जब भी मंदिर में पूजा करने जाएं तुलसी की माला धारण करके ही जाएं, इससे मिलने वाले फल में कई गुना वृद्धि हो जाती है। जो व्यक्ति तुलसी की माला भगवान विष्णु को चढ़ाकर उसे धारण करता है, उसके सारे पाप कट जाते हैं।

*- तुलसी के दर्शन मात्र से ही प्राणी के सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। जो लोग तुलसी को छूते हैं, उनका शरीर पवित्र हो जाता है। तुलसी को प्रणाम करने वाला रोगमुक्त रहता है। जो लोग नित्य तुलसी को जल चढ़ाते हैं, उनसे यमराज भी भय खाते हैं। अगर भगवान के नजदीक जाना है तो तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं।

Back to top button