Spiritual

10 फरवरी को उदय होने जा रहे हैं शनिदेव, इन पांच राशियों पर देखने को मिलेगा शुभ प्रभाव

7 जनवरी को शनि ग्रह अस्त हो गए थे। जो कि 10 फरवरी को उदय होने जा रहे हैं। 10 फरवरी को रात 1.30 बजे शनि के उदय होते ही कई सारी राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। पंडितों के अनुसार शनि के उदय होने से पांच राशियों पर शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। इन पांच राशियों के जातकों का भविष्य इनका साथ देगा और जो भी कार्य ये करेंगे उसमें सफलता ही मिलेगी। आइए जानते हैं कि शनि के उदय होने पर किन 5 राशियों पर क्या असर पड़ेगा।

इन राशियों का चमक जाएगा भाग्य –

मेष राशि

शनि के उदय होने पर मेष राशि के जातकों के जीवन पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इस राशि के लोगों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा। आर्थिक समस्याएं कम होंगी और नौकरी में भी तरक्की मिलेगी। व्यापार करने वालों को भी खासा लाभ होगा और धन की कमी नहीं होगी। परिवार के साथ संबंध अच्छे बनेंगे और दूरी कम होगी। जमीन से जुड़े मामलों में लाभ देखने को मिलेगा। यानी कुल मिलाकर मेष राशि पर शनि के उदय का अच्छा प्रभाव देखने को मिलेगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के धन लाभ के मार्ग खुलेंगे। नौकरी और व्यापार में सफलता मिलेगी। लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म हो जाएगा और मानसिक तनाव में भी कमी आएगी।

मकर राशि

मेहनत करने पर उसका फल जरूर मिलेगा। लाभ के योग बन रहे हैं। बस अपनी सोच को सही रखें और मन लगाकर मेहनत करें। परिवार के लोगों के साथ संबंध अच्छे बनेंगे और शादी का योग भी बन रहा है।

मिथुन राशि

शनि के उदय होने से मिथुन राशि के लोगों को उन्नति और लाभ मिलेगा। इनके बिगड़े हुए काम बन जाएंगे। निवेश करने के लिए ये समय अच्छा है। इसलिए शेयर या जमीन संबंधि कोई फैसला लेने चाहते हैं। तो ले सकते हैं।

मीन राशि

शनि उदय होना से मीन राशि के लोगों को हर कार्य में सफलता हासिल होगा। व्यापार में लाभ मिलेगा और परिवार में मंगल कार्यों का आयोजन होगा। शुभ यात्रा पर भी जाने का योग बन रहा है। बस सोच समझकर फैसला लें और जल्द बाजी में किसी निर्णय पर न पहुंचे तो बेहतर होगा।

तो ये थी वो पांच राशियां जिन पर राशि के उदय होने के शुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं अन्य राशियों के लोगों को थोड़े कष्ट का सामना करना पड़ सकता है। शनि उदय होने से आपके जीवन पर कोई बुरा असर न पड़े इसके हेतु, नीचे बताए गए उपायों को कर लें। ये उपाय इस प्रकार हैं।

  • शनिवार के दिन काले रंग की चीजों का दान करने से शनि देव आपके अनुकूल ही बने रहते हैं और किसी प्रकार का कष्ट आपके जीवन पर नहीं आता है। शनिवार को नहानकर पहले शनिदेव की पूजा करें। उसके बाद काला कंबल, कपड़े, काली दाल का दान कर दें।
  • हनुमान जी की पूजा शनिवार के दिन करने से भी शनिदेव के प्रकोप से रक्षा होती है। शनिवार को हनुमान जी के सामने बस एक सरसों के तेल का दीपक जला दो।
  • इस दिन शनिदेव की पूजा करते हुए उन्हें काले तिल जरूर अर्पित करें।

Back to top button