Jokes

मज़ेदार जोक्स- पत्नी- आपने कल बहुत अधिक शराब पी रखी थी….पति- नहीं…कुछ ज्यादा नहीं पी थी

आजकल के भागदौड़ भरी इस जिंदगी में लगभग हर इंसान तनाव में रहता है. तनाव में रहने पर इंसान को तरह-तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं. डॉक्टरों की मानें तो व्यक्ति तभी स्वस्थ रहेगा जब वह अंदर से खुश रहेगा और फिर वो कहावत तो आपने सुनी ही होगी कि ‘laughter is the best medicine’. इसलिए आज के इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आये हैं जो आजकल सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं और हमें यकीन है कि इन्हें पढ़ने के बाद आप भी हंसे बिना रह नहीं पाएंगे. तो देर किस बात की है? चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला.

Joke-1

पप्पू – आज रात मैं नहीं सोऊंगा…!
गप्पू – क्यों…?

पप्पू – क्योंकि कल रात में सपने में
मेरी किसी से लड़ाई हो गई थी…!

आज वो अपने बंदे लेकर आएगा…
मार थोड़ी खानी है…!!!

Joke-2

गर्लफ्रेंड – जानू, मेरे सिर में बहुत दर्द है…!

ब्वॉयफ्रेंड ने लड़की के सिर को चूमते हुए पूछा –
अब सही हुआ…?

गर्लफ्रेंड – हां, अब बिल्कुल सही हो गया…

पास में ही खड़ा एक डॉक्टर मन ही मन में भुनभुनाते हुए –
लानत है मेरी एमबीबीएस की डिग्री पर…!!!

Joke-3

Joke-4

एक जमाना था जब प्यार में लोग अमर होते थे…
फिर समय आया लोग प्यारे हो जाते थे…

अब तो समय वो है,
जब प्यार में लोग…
तोतले हो जाते हैं…

अले मेला बाबू…गुच्छा हो गया’…!!!

Joke-5

लड़की गले लग कर लड़के के कान में बोली…..

लड़की- कुछ ऐसा कहो कि मेरा दिल धड़कने लगे….?

लड़का- वो पीछे तेरा बाप खड़ा है….

ऐसे ही चिपकी रह वर्ना…

पकड़ी जाएगी….!!

Joke-6

लड़का- सुनो जरा….

लड़की- चुप रहो….

खाते टाइम बात नहीं करते….!

खाना खाने के बाद…..

लड़की- अब बोलो….?

लड़का- तेरी प्लेट में कॉकरोच था….

ले और बन मैडम….!!

Joke-7

शादी में दुल्हन का Ex ब्वॉयफ्रेंड भी आया था….!

दुल्हन का बाप- आप कौन हैं….?

लड़का- जी मैं सेमीफाइनल में बाहर हो गया था….

फाइनल देखने आया हूं….!!

Joke-8

पति- तुम मुझे बात बात में अपनी मां के पास जाने की….

धमकी देती हो… क्या अच्छी बात है…..?

पत्नी- ठीक है…. अब मैंने जाने का इरादा छोड़ दिया है….

मां को यहीं बुला लूंगी….!!

Joke-9

कोर्ट में एक एक्सीडेंट केस पर….

सुनवाई चल रही थी….!

जज- क्या सबूत है कि तुम कार धीमी चला रहे थे….?

आरोपी- हुजूर…..! मैं अपनी बीवी को लेने…

अपने ससुराल जा रहा था….!

जज- रिहा कर दो इस मासूम को…..!!

पत्नी- आपने कल बहुत अधिक शराब पी रखी थी….

पति- नहीं… कुछ ज्यादा नहीं पी थी….!

पत्नी- फिर क्यों आप नल के पानी के पास बैठकर….

नल को बोल रहे थे…..

रो मत…. सब ठीक हो जाएगा….!!

Back to top button