
किसान या गुंडे? रेल्ली के नाम पर दिल्ली की सड़कों पर मचाया कोहराम, लाल किले पर की नीच हरकत
कृषि कानून के खिलाफ पिछले दो महीनों से आंदोलन कर रहे किसानों ने आज दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकाली थी। लेकिन इस रैली ने उग्र रुप ले लिया। किसानों ने दिल्ली की कई सड़कों पर काफी बवाल मचाया और लाल किले पर अपना झंडा भी फहराया। खबर के अनुसार सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसान पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़कर दिल्ली की सीमा में दाखिल हो आए और दिल्ली की सड़कों पर हंगामा करना शुरू कर दिया। किसानों ने बसों को भी काफी नुकसान पहुंचाया। वहीं किसानों को काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले इनपर छोड़ने पड़े। लेकिन इसके बावजूद भी किसान नहीं मानें।
दिल्ली के आईटीओ इलाके में किसान प्रदर्शनकारियों ने जमा होकर ट्रैक्टर सड़कों पर चलाए और पुलिस का विरोध किया। वहीं किसानों के इस उग्र प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली के कुल 20 मेट्रो स्टेशनों को भी बंद करना पड़ा। दरअसल किसानों को दिल्ली पुलिस ने ट्रैक्टर रैली करने की अनुमति दी थी और तय रूट पर ये रैली करने को कहा गया था। लेकिन किसानों ने अपना रूट बदल दिया और उन इलाकों में पहुंच गए जहां उन्हें जाने की अनुमति दिल्ली पुलिस की ओर से नहीं दी गई थी।
दिल्ली: आईटीओ इलाके में जमा किसान प्रदर्शनकारी। किसान प्रदर्शनकारी कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने के लिए ट्रैक्टर रैली निकाल रहे हैं। #FarmersProtests pic.twitter.com/3UOF5I6EvD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
कृषि कानूनों के खिलाफ ट्रैक्टर रैली निकाल रहे किसान लाल किले पर भी पहुंच गए और यहां पहुंचकर इन्होंने अपना झंडा फहराया। हालांकि कुछ समय बाद दिल्ली पुलिस ने इस झंडे को उतरा दिया। इस दौरान लाल किले में भारी संख्या में किसान मौजूद थे। इन किसानों को पुलिस लगातार समझाने में लगी हुई है। लेकिन ये अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। वहीं लाल किले के अलावा दिल्ली के अन्य इलाकों में भी किसानों ने जमकर बवाल किया।
दिल्ली: मयूर विहार इलाके में किसान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस बैरिकेडिंग तोड़ी। #FarmersProtests pic.twitter.com/93VRLN8xVh
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
#WATCH A protestor hoists a flag from the ramparts of the Red Fort in Delhi#FarmLaws #RepublicDay pic.twitter.com/Mn6oeGLrxJ
— ANI (@ANI) January 26, 2021
किसानों को लिया हिरासत में
#WATCH | Farmers tractor rally reaches Red Fort in Delhi#FarmLaws #RepublicDay pic.twitter.com/9j1zb51vHn
— ANI (@ANI) January 26, 2021
#WATCH: A Delhi Police personnel rescued by protesters as one section of protesters attempted to assault him at ITO in central Delhi. #FarmLaws pic.twitter.com/uigSLyVAGy
— ANI (@ANI) January 26, 2021
दिल्ली पुलिस ने आईटीओ की सड़क पर हंगामा कर रहे किसानों को हिरासत में भी लिया है। काफी किसानों को हिरासत में लेकर बस में बिठाया गया है और कई किसानों को उनके ट्रैक्टर से उतारा गया। गौरतलब है कि किसानों ने गणतंत्र दिवस के मौके पर ट्रैक्टर रैली निकालने का ऐलान किया था। कुछ शर्तों के साथ दिल्ली पुलिस ने इन्हें ये रैली निकालने की अनुमति दी थी। लेकिन किसानों ने सारी शर्तों को अनदेखा कर गणतंत्र दिवस के मौके पर दिल्ली का माहौल खराब कर दिया।