दिलचस्प

इस रोबोटिक जू को देखकर आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा, यहां सभी जानवर हैं मशीनी… देखें वीडियो!

प्रकृति में बहुत तरह के जीव-जंतु हैं। कुछ जीव-जंतु साधारण हैं तो कुछ बहुत ही ज्यादा विशेष हैं। कुछ खतरनाक हैं तो कुछ बहुत ही प्यारे हैं। कुछ अति दुर्लभ हैं तो कुछ हर समय दिखाई देने वाले हैं। हर जीव की अपनी खास विशेषता होती है। प्रकृति की कुछ रचनाओं को देखकर कभी-कभी अपनी आंखों पर यकीन नहीं होता है। ऐसा लगता है कि प्रकृति ने क्या अद्भुत चीज बनाई है।

हर इंसान को कुछ रोमांचक चीजों को देखने का शौक होता है। इस वजह से लोग इन जीव-जंतुओं को देखने के लिए लालायित रहते हैं। कुछ लोग इन्हें देखने के लिए जंगल जाते हैं और कुछ जंगल जाने में असमर्थ होते हैं। जो लोग जंगल नहीं जा पाते हैं, वैसे लोगों के लिए ही जू बनाया गया है। वह जू जाकर किसी भी जानवर को देख सकते हैं।

तकनीकि विकास के साथ हो रहे हैं अद्भुत काम:

आजकल विज्ञान बहुत तेजी से विकास कर रहा है। जैसे-जैसे तकनीकि आगे बढती जा रही है, वैसे-वैसे लोग कुछ न कुछ अद्भुत करने का प्रयास कर रहे हैं। पहले लोग प्रकृति द्वारा बनाये हुए जानवर देखने जाते थे, आज लोग तकनीकि की मदद से बने हुए जानवर देखने जाते हैं। जी हां आज हम आपको एक ऐसे जू के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां रखे गए सभी जानवर मशीनी हैं।

जानवरों को बनाने में करनी पड़ी थी खूब मशक्कत:

मुझे पता है आपको यह पढ़कर यकीन नहीं होगा, लेकिन यह एकदम सच है। दुनिया में एक ऐसा भी जू है, जिसमें सभी के सभी जानवर प्रकृति द्वारा निर्मित नहीं, बल्कि इंसानों द्वारा बनाये गए हैं। ये सभी जानवर लोहे, स्टील और अन्य धातुओं की मदद से बनाए गए हैं। इन जानवरों को बनाने में वैज्ञानिकों को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी।

दिखते हैं बिलकुल असली जानवरों की तरह:

वीडियो में आप तरह-तरह के मशीनी जानवरों को देख सकते हैं। इन्हें देखने के बाद आपकी हैरानी का ठिकाना नहीं रहेगा। ये सभी जानवर बिल्कुल असली जानवरों की तरह ही काम करते हैं। लेकिन इन्हें देखने के बाद आपको यकीन हो जायेगा कि तकनीकि की मदद से कुछ भी किया जा सकता है।

वीडियो देखें-

https://youtu.be/3Y4EQmIuaNU

Back to top button