
इस विदेशी लड़की का डांस देखने के बाद सच में ठुमकने लगेगा पूरा लन्दन… देखें वीडियो!
भारत की लोकप्रियता धीरे-धीरे पूरे विश्व में बढ़ती जा रही है। कुछ समय से भारत ने विश्व में अपनी एक नई पहचान बनायी है। चाहे खेल के क्षेत्र में हो या कला के क्षेत्र में भारत, सभी में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता है और अन्य देशों को कड़ी टक्कर देता है। भारत में डांस को काफी महत्व दिया जाता है। किसी भी कार्यक्रम खास तौर पर शादी के कार्यक्रम में डांस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शायद ही कोई ऐसी शादी होती होगी, जिसमें डांस का कार्यक्रम ना हो।
महिलाओं का डांस अलग होता है और पुरुषों का डांस अलग होता है। बॉलीवुड के आने के बाद से भारत की पहचान विश्व में एक अलग रूप में भी होने लगी। बॉलीवुड की ही देन है कि आज भारत को पूरे विश्व के लोग जान चुके हैं। यहां की संस्कृति, परम्परा से पूरा विश्व परिचित है। लोगों को यहां की संस्कृति काफी आकर्षित भी करती है, यही वजह है कि लोग भारत आकर यहां की संस्कृति में जीना चाहते हैं।
काफी शौकीन हैं हिंदी फिल्मों और गानों के:
लोग हिंदी बोलना सीखते हैं, हिंदी फिल्में देखते हैं, हिंदी गाने सुनते हैं तथा भारतीय नृत्य भी करते हैं। आपको जानकर काफी हैरानी होगी कि भारत के बाहर भी कई ऐसे लोग हैं, जो हिंदी फिल्मों और गानों के काफी शौकीन हैं। कुछ तो यहां के लोगों से भी ज्यादा शौकीन हैं। आये दिन कोई ना कोई विदेशी हिंदी गाने पर डांस करता हुआ दिखाई पड़ जाता है।
गाना बजते ही हिलाने लगती है कमर:
आज हम आपके लिए एक ऐसा ही डांस लाये हैं, जिसमें एक विदेशी महिला बॉलीवुड की फिल्म “क्वीन” के गाने “लन्दन ठुमकदा” पर जबरदस्त डांस कर रही है। दरअसल एक फंक्शन के दौरान एक लड़की अपने डांस पार्टनर के साथ डांस करने के लिए आती है। हिंदी गाना बजता है और लड़की अपनी कमर हिलाना शुरू कर देती है।
डांस देखकर उत्साहित हो जाते हैं लोग:
जैसे ही लड़की डांस करने लगती है, उसे देखकर सामने बैठे लोग काफी उत्साहित हो जाते हैं। उनमें से कई तो उठकर डांस भी करने लगते हैं। आप भी वीडियो में देख सकते हैं कि महिला कितना बेहतरीन डांस कर रही है। इसके डांस को देखकर ऐसा लगता है, जैसे सच में पूरा लन्दन ही ठुमकने लगेगा।