Spiritual

इस दिन कर लें आंवले के रस से स्नान, जीवन में कभी भी नहीं होगी धन की कमी

शास्त्रों में आंवले का जिक्र करते हुए कहा गया है कि इस पेड़ की पूजा करने से भगवान विष्णु, लक्ष्मी जी और भोलेनाथ प्रसन्न हो जाते हैं। इस पेड़ पर इन तीनों भगवानों का वास होता है। इसलिए धन संबंधि कोई भी परेशानी होने पर इस पेड़ का पूजन करना लाभकारी साबित होता है। इस पेड़ का पूजन करने से आर्थिक हालात सही हो जाते हैं और धन की कमी कभी भी जीवन में नहीं होती है। आज हम आपको आंवले से जुड़े कुछ टोटके बताने जा रहे हैं। जिनको करने से आप धनवान बन जाएंगे और आपकी हर कामना भी पूर्ण हो जाएगी।

आंवले के ये उपाय बना देंगे आपको धनवान –

करें आंवले के रस से स्नान

आंवले के जूस को शरीर के लिए उत्तम माना जाता है और जो लोग ये जूस रोज पीया करते हैं। उनकी सेहत सदा सही बनीं रहती है। आंवले के जूस की मदद से धनवान भी बना जा सकता है। जी हां, इसके जूस को अगर शरीर पर लगाया जाए या इससे स्नान किया जाए। तो व्यक्ति को जीवन में धन की कभी भी कमी नहीं होती है। आप बस नहाने के पानी में थोड़ा सा आंवले का जूस मिला दें। फिर इस जूस से स्नान कर लें। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा बन जाएगी और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

आंवले के रस से नहाने के लिए गुरुवार, शुक्रवार व एकादशी का दिन सबसे उत्तम होता है। इसलिए आप इन तीनों में से किसी भी दिन इस रस के स्नान कर लें या इसे अपनी शरीर पर लगा लें।

करें आंवले का दान

आंवले का दान करना बेहद ही गुणकारी माना जाता है और इसका दान करने से मन चाहिए चीज मिल जाती है। इसके अलावा धन से जुड़ी समस्या भी खत्म हो जाती है। आप सप्तमी के दिन आंवले का दान करें। आप 11 या 21 आंवले किसी गरीब व्यक्ति को दान कर दें।

आंवला नवमी के दिन करें पूजा

आंवला नवमी के दिन इस पेड़ की पूजा जरूर करें। इस दिन आप सुबह उठकर स्नान करें। उसके बाद आंवले के पेड़ का पूजन करते समय इसपर जल अर्पित करें और इसकी परिक्रमा लें। साथ में ही पेड़ के नीचे बैठकर भोजन भी खाएं। आंवला नवमी की कथा के अनुसार इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे भगवान शिव, विष्णु और माता लक्ष्मी ने एक साथ भोजन किया था। इसलिए आंवला नवमी पर पेड़ के नीचे बैठकर भोजन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। वहीं भोजन करते हुए अगर इस पेड़ से आंवला नीचे गिर जाए तो समझ लें आपकी पूजा सफल हो गई है और आप पर भगवान की कृपा बन गई है।

पूजा करने के अलावा इस दिन आप आंवले के पेड़ को भी लगाएं। ऐसा करने भी मां लक्ष्मी की कृपा बन जाती है और धन से जुड़ी समस्या खत्म हो जाती है। हालांकि आप इस बात का ध्यान रखें की इस दिन भूलकर भी इस पेड़ के पत्तों को ना तोड़े। ऐसा करने से पाप चढ़ता है और जीवन में दुख आना शुरू हो जाते हैं।

इस दिन न करें आंवले का सेवन

आंवले का सेवन करना सेहत के लिए उत्तम माना जाता है। हालांकि शास्त्रों में कुछ ऐसे दिनों का जिक्र किया गया है। जिस दिन आंवले का सेवन करना वर्जित माना गया है। अगर इन दिनों आंवले का सेवन कर लिया जाता है, तो इंसान गरीब बन जाता है। इसलिए आप रविवार, शुक्रवार, प्रतिपदा, षष्ठी, नवमी, अमावस्या और एकादशी के दिन आंवले का सेवन न करें। हालांकि इस दिन आंवले के पेड़ की पूजा करना शुभ फल देता है।

तो ये थे आंवला से जुड़े कुछ उपाय जिन्हें करने से आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

Back to top button