Breaking news

पति के सामने ही प्रेमी से इश्क लड़ाती थी पत्नी, पति ने तंग आकर ज़िन्दगी कर ली ख़त्म

पत्नी से तंग आकर एक पति ने एक साल पहले अपनी जिंदगी खत्म कर दी थी और अहमदाबाद की साबरमती नदी के नर्मदा केनाल में कूदकर जान दे दी थी। पुलिस की ओर से उस दौरान केस दर्ज किया गया था और इस मामले की जांच की गई थी। लेकिन पुलिस के हाथ कोई ऐसा सबूत नहीं लगा,  जिससे की खुदकुशी के कारण का पता चल सके। ऐसे में गुजरात पुलिस ने इस केस को बंद कर दिया था। हालांकि अब एक साल बाद ये केस दोबारा खोला गया है और फिर से पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार अप्रैल, 2020 में अहमदाबाद के वीरमगाम कस्बे में रहने वाले महेश जाधव ने अपनी पत्नी के कारण अपनी जिंदगी को खत्म कर दिया था। महेश जाधव की मौत का कारण पुलिस को एक साल बाद पता चला है।

पुलिस के अनुसार उन्हें महेश जाधव द्वारा लिखा गया एक पत्र मिला है। जिसमें महेश जाधव ने अपनी मौत की वजह का जिक्र किया है। महेश जाधव द्वारा लिखा गया ये पत्र उनकी मां ने पुलिस को सौंपा है। महेश जाधव की मां को हाल ही में अपने बेटे की अलमारी से ये पत्र मिला था। इस पत्र में महेश जाधव ने पत्नी अंबिका मराठी को अपनी मौत की वजह का जिम्मेदार बताया है।

महेश जाधव ने इस पत्र में लिखा था कि उसकी दूसरी पत्नी अंबिका मराठी उसकी बीमारी का मजाक उड़ाती थी तथा उसके सामने ही अपने प्रेमी के साथ कमरे में सो जाया करती थी। पत्नी की इस हरकत से वो काफी परेशान रहता था। बेइज्जती से परेशान होकर महेश जाधव ने ये पत्र लिखा था। महेश जाधव की ओर से ये पत्र अप्रैल 2019 में लिखा गया था। इस पत्र में महेश जाधव ने पत्नी की हर करतूत का जिक्र किया था। हालांकि पत्र लिखने के बाद महेश जाधव ने इसे अलमारी में एक चादर के नीचे छिपा दिया था। जिसके कारण कई साल तक ये पत्र किसी के हाथ न लग सका। वहीं पत्र लिखने के करीब एक साल बाद अप्रैल, 2020 में उसने नर्मदा केनाल में कूदकर अपनी जान दे दी।

हालांकि जनवरी 2021 में ये पत्र महेश जाधव की मां को मिल गया। इस पत्र को पढ़ने के बाद मां ने तुरंत पुलिस को ये पत्र सौंप दिया और बहू के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। वीरमगाम पुलिस ने अब इस पत्र के आधार पर पत्नी अंबिका मराठे तथा उसके प्रेमी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार अंबिका महाराष्ट्र के कल्याण की रहने वाली है।

क्या लिखा है पत्र में

महेश ने पत्र में लिखा है कि उसके घर पर रहने के बावजूद अंबिका अपने प्रेमी को घर बुलाया करती थी। उसके सामने ही दोनों एक साथ लेटा करते थे। उसने इस चीज का विरोध किया लेकिन पत्नी ने उसकी एक ना सुनी। वहीं पत्नी से तंग आकर महेश ने आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार महेश जाधव को एक तरीके की असाध्य बीमारी थी। जिसके कारण उसका शरीर कृषकाय हो गया था। अंबिका उसकी नपुंसकता का मजाक उड़ाती और उससे सही से बात तक नहीं किया करती थी। पत्र लिखने के करीब एक साल बाद उसने नर्मदा केनाल में कूदकर अपनी जान दे दी। लेकिन जनवरी 2021 में महेश की मां के हाथ ये पत्र लग गया। जिसके आधार पर महेश की पत्नी और प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

महेश ने मरने से दो साल पहले ही अंबिका से शादी की थी। दरअसल दो साल पहले किशोर भील नामक व्यक्ति महेश जाधव के समक्ष शादी का प्रस्ताव लाया था। जिसे महेश ने स्वीकार कर लिया था। ये महेश की दूसरी शादी थी। महेश की पहली पत्नी ने उसे छोड़ दिया था।

Back to top button