Breaking news

दूल्हे ने तमंचे की नोक पर की दुल्हन को अगवा करने की कोशिश, शादी टूटने से था खफा

उत्तराखंड में एक युवती को उसके घर से अगवा करने की कोशिश की गई। बताया जा रहा है कि एक युवक अपने कुछ साथियों के साथ युवती को अगवा करने के लिए उसके घर पहुंचा और आरोपी युवक काफी हद तक अपनी साजिश में कामयाबी भी हो गया। लेकिन तभी गांवों वालों ने हिम्मत दिखाते हुए युवती को बचा लिया और आरोपी युवक व उसके साथियों को मौके से भागना पड़ा। इस घटना की जानकारी फौरन पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों पर केस दर्ज कर दिया है।

खबर के अनुसार जिस युवक ने युवती को अगवा करने की कोशिश की वो पहले से युवती को जानता था और इन दोनों की शादी होने वाली थी। युवती के परिवार वालों के अनुसार एक साल पहले उन्होंने आरोपी युवक के साथ अपनी बेटी का रिश्ता तय किया था। लेकिन आरोपी युवक व उसके घर वाले काफी लालची थे और उन्होंने दहेज की मांग की थी। जिसके कारण उन्होंने ये रिश्ता तोड़ दिया था।

ग्राम भिटौरा निवासी पिता ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उनकी पुत्री का रिश्ता ग्राम झुका निवासी असद उर्फ राजू के साथ एक साल पहले तय हुआ था। रिश्ते के बाद से ही असद और उसके परिजन दहेज की मांग करने लगे। इन्होंने 6 फरवरी को आरोपियों को 60 हजार रुपए और 10 फरवरी को 40 हजार रुपए दिए। ये सारे पैसे बैंक के जरिए ट्रांसफर किए गए थे। इसके बावजूद आरोपी और उसके परिजन रिश्ते की आड़ में और पैसे मांगने लगे। जिसके बाद उन्होंने बेटी का रिश्ता तोड़ दिया।

रिश्ता टूटने के बाद आरोपी ने 8 जनवरी को युवती को अगवा करने की कोशिश की। असद अपने चार साथियों के साथ कार लेकर लड़की के गांव पहुंचा। इन्होंने लड़की के घर के अंदर घुसकर उसे पकड़ दिया और सिर पर तमंचा रख दिया। इसके बाद आरोपी युवती को अपनी कार में बैठाने लगे। लेकिन इसी बीच गांव के तीन लोगों ने इनका विरोध किया। जिसके कारण ये सभी वहां से भाग गए और लड़की को बचा लिया गया। छीना झपटी में आरोपी का तमंचा उनके घर में गिर गया है। इस दौरान ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।

इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है और असद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

Back to top button