राशिफल

साप्ताहिक राशिफल: इस सप्ताह इन 8 राशियों के जीवन में आयेंगी ढेरों खुशियां, विवाद निपट सकते हैं

आपकी राशि आपके जीवन पर बहुत प्रभाव डालती है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का आप पूर्वानुमान लगा सकते हैं। बहुत से लोगों के मन में यह सवाल होगा की आगे आने वाला सप्ताह हमारे लिए कैसा रहेगा? इस सप्ताह हमारे सितारे क्या कहते हैं? आज हम आपको अगले सप्ताह का राशिफल बता रहे हैं। इस साप्ताहिक राशिफल में आपको आपके जीवन में होने वाली एक सप्ताह की घटनाओं का संक्षेप में वर्णन मिलेगा, तो जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी 2021 तक

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

इस सप्ताह मेष राशि वालों को शुभ समाचार मिलेगा। पैसे का लगातार पानी की तरह बहते जाना आपकी योजनाओं में रुकावट पैदा कर सकता है। इनकम, खर्चे और पैसों के हर तरह के मामले की बिल्कुल बारीकी से जांच करें। स्वयंप्रयासों से राज्यपक्ष से अर्थ प्राप्ति संभव है। मानसिक रूप से मजबूत रहेंगे। इससे हर काम में सफलता मिलेगी।

प्यार के विषय में : प्रेम संबंधों के लिए सप्ताह ठीक-ठाक रहेगा।

करियर के विषय में : नए कारोबार की शुरुआत न करें। प्रतियोगिताओं का नतीजा आपके पक्ष में हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : त्वचा संबंधी रोग से कुछ राहत मिलती दिखाई दे रही है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यवसाय में लाभ होने के आसार है। अगर आप आय में वृद्धि के स्रोत खोज रहे हैं, तो सुरक्षित आर्थिक परियोजनाओं में निवेश करें। आपके माता-पिता आपके कार्यों पर गर्व महसूस करेंगे। कार्य योजनाओं पर विचार-विमर्श होगा। कुछ खास लोग आपको और आपके काम को नोटिस कर सकते हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से कठिन काम निपटा सकते हैं।

प्यार के विषय में : पार्टनर के साथ संबंधों में सुधार होने के योग हैं। विवाद निपट सकते हैं।

करियर के विषय में : मेहनत के अनुसार परिणाम मिलेंगे। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है।

हेल्थ के विषय में : घर में बुजुर्ग लोगों की सेहत का खास ध्यान रखने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

पुरानी वसूली जो नहीं हो पा रही थी, इस सप्ताह वसूली जा सकती है, प्रयास करें। जब आप कोई फ़ैसला लें, तो दूसरों की भावनाओं का ख़ास ख़याल रखें। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। गंभीरता से की गई चर्चा से कुछ खास मामले सुलझने के योग हैं। खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन थोड़ा दुखी रहेगा, फिर भी आपकी इनकम बढ़ेगी।

प्यार के विषय में : शादी पक्की हो सकती हैं। पार्टनर से मधुर संबंध होंगे।

करियर के विषय में : नई नौकरी या बिजनेस की रूपरेखा बन सकती है।

हेल्थ के विषय में : स्वास्थ्य कुछ नरम-गरम रह सकता है। मन में चिंता रहने की संभावनाएं रहेंगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। आपका कोई छुपा विरोधी आपको ग़लत साबित करने की पुरज़ोर कोशिश करेगा। लॉटरी व सट्टे से दूर रहें। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आपके काम से दूसरों को भी प्रेरणा मिल सकती है. पैसों की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। आपको अपनी मेहनत का फल मिल सकता है।

प्यार के विषय में : आप ख़ुद को अपने प्रिय के प्यार से सराबोर महसूस करेंगे।

करियर के विषय में : विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य हासिल करने में थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

सिंह राशि वालों का इस सप्ताह किसी कारण से विवाद हो सकता है। स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। अतिरिक्त आय के लिए अपने सृजनात्मक विचारों का सहारा लें। घर से जुड़ी योजनाओं पर विचार करने की ज़रूरत है। दूर से शोक समाचार मिल सकता है। घर का माहौल भी आपके लिए खुशनुमा हो सकता है और परिवार से भी मदद आपको मिल सकती है।

प्यार के विषय में : प्रेमी के साथ बिताया गया समय आपके लिए बहुत उपयोगी साबित हो सकता है।

करियर के विषय में : कार्यक्षेत्र और बिजनेस से जुड़ा महत्वपूर्ण काम पूरा होने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक और मानसिक लाभ के लिए ध्यान व योग फ़ायदेमंद साबित होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

शिक्षा के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जो समस्याएँ आपको परेशान कर रही हैं, उन्हें हल करने के लिए होशियारी और कूटनीति के दाव-पेंचों की ज़रूरत है। किसी अपने से बेबात विवाद हो सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा तथा आपके कार्यों में अड़चनें खत्म होंगी।

प्यार के विषय में : किसी खास व्यक्ति की राय से आपकी लव लाइफ में फायदेमंद बदलाव हो सकता है।

करियर के विषय में : बेरोजगार लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है।

हेल्थ के विषय में : हर रोज योग करें इससे आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस सप्ताह यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी और कारोबार के क्षेत्र में अनुकूलता रहेगी। ध्यान रहे की साझेदारों के साथ आंतरिक मतभेद न बढ़े वरना हानि हो सकती है। कोई भी ऐसी ग़लतफहमी न पैदा होने दें जिससे रिश्तों में दूरियां बढ़ जाएँ। विद्यार्थी वर्ग का अध्ययन में मन लगेगा। शोध इत्यादि कार्य सफल रहेंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावनाएं बन सकती हैं।

प्यार के विषय में : दांपत्य जीवन में सप्ताह बढ़िया रहेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से सामान्य है।

करियर के विषय में : आपकी प्रोफेशनल लाइफ ठीक रहेगी। आर्थिक नजरिए से भी आपको फायदा होगा।

हेल्थ के विषय में : मानसिक रूप से अस्वस्थ रह सकते हैं। आंखो में पीड़ा होने से परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस हफ्ते आप जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। नए बड़े काम मिल सकते हैं। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। वाहनसुख मिलने की संभावनाएं रहेंगी। काम के सिलसिले में आपको आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। मनोबल और आत्मविश्वास में दृढ़ता का अनुभव होगा। साझेदारी करने से लाभ प्राप्त होगा।

प्यार के विषय में : प्रेम और वैवाहिक संबंधों में बहुत हद तक सुधार होने की संभावना है।

करियर के विषय में : आप जितनी मेहनत करेंगे, उतने ही सफल हो सकते हैं।

हेल्थ के विषय में : आप खेल-कूद में हिस्सा ले सकते हैं, जो आपको तन्दुरुस्त बनाए रखेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कोर्ट-कचहरी व सरकारी कामों में सहूलियत रहेगी। निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में इज़ाफ़ा करेगा। अनचाहे मेहमानों से आपका घर भरा रह सकता है। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार से लाभ होगा। अपने विचारों से दूसरों को सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल हो सकते हैं। दोस्तों से मुलाकात आनंददायी होगी।

प्यार के विषय में : सिंगल लोगों को शादी का प्रपोजल मिल सकता है।

करियर के विषय में : करियर और निजी जीवन में उन्नति के मौके मिलने के योग बन रहे हैं।

हेल्थ के विषय में : सुबह हर रोज मॉर्निंग वॉक या मेडिटेशन से करें। सेहत अच्छी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बड़ा काम करने का मन बनेगा। शत्रु नतमस्तक होंगे। बुरे लोगों से दूर रहें। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थिति रहेंगी लेकिन मन अशांत रहेगा। रिश्तों को पैसे से प्रभावित करने की कोशिश न करें। जरूरी कार्यों के लिए फैसले जल्दी ले सकेंगे। भावनात्मक उथल-पुथल आपको परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में किसी विशेष व्यक्ति से आपकी मुलाक़ात हो सकती है।

प्यार के विषय में : इस सप्ताह सही मौका देखकर अपने प्यार को प्रपोज कर सकते हैं।

करियर के विषय में : व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश में जल्दबाजी न करें।

हेल्थ के विषय में : शारीरिक मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। परेशानी बढ़ने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। वित्तीय मोर्चे पर मूर्खतापूर्ण गलतियाँ करने से बचें। कला एवं संगीत के प्रति रुझान रहेगा। शारीरिक हानि हो सकती है। अगर आप सूझ-बूझ से काम लें, तो अतिरिक्त धन कमा सकते हैं। पारिवारिक सदस्यों की मदद आपकी ज़रूरतों का ख़याल रखेगी। कारोबार के क्षेत्र में उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

प्यार के विषय में : पार्टनर के नजदीकी बढ़ेंगी और संबंधों में मजबूती आएगी।

करियर के विषय में : पैसे कमाने की कोशिशों में सफलता मिलने की संभावना बन रही है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह आपकी सेहत खिली-खिली सी रहेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस सप्ताह व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेंगे। तनाव से बचने के लिए अपना क़ीमती वक़्त बच्चों के साथ गुज़ारें। आशंका-कुशंका के चलते निर्णय लेने की क्षमता कम हो सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें। आपका सबसे बड़ा सपना हक़ीक़त में बदल सकता है। लेकिन अपने उत्साह को क़ाबू में रखें। उग्र स्वभाव पर संयम रखने की कोशिश रखें। प्रतिस्पर्धियो पर विजय प्राप्त होगी।

प्यार के विषय में : जीवन साथी के साथ मधुर संबंध बने रहेंगे।

करियर के विषय में : इस सप्ताह नौकरी में आपका प्रमोशन हो सकता है।

हेल्थ के विषय में : इस सप्ताह जोड़ों के दर्द से परेशानी रहेगी।

आपने साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी का सभी राशियों का rashifal पढ़ा। आप को साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी का यह rashifal कैसा लगा? कमेंट करके अपनी राय जरुर दें और हमारे द्वारा बताया गया यह राशिफल अपने मित्रों के साथ भी जरूर शेयर करें।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में ‘साप्ताहिक राशिफल 11 जनवरी से 17 जनवरी’ से कुछ भिन्नता हो सकती है। पूरी जानकारी के लिए किसी पंडित या ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें : शनिदेव हो जाएंगे आप पर मेहरबान, बस शनिवार को कर दें ये उपाय

Back to top button
?>