Bollywood

शादी के 15 दिन बाद फिर दुल्हन बनी युजवेंद्र चहल की बीवी धनाश्री, धमाकेदार डांस करती आई नजर

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) मे बीते माह यानि दिसंबर 2020 में धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) से शादी रचाई थी। धनाश्री सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे एक कोरियोग्राफर और यूट्यूबर हैं। उन्हें डांस करने का बहुत शौक है। उनके कई डांस वीडियोज़ सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। इन दिनों उनका दुल्हन का जोड़ा पहने एक डांस जबरदस्त तरीके से वायरल हो रहा है।

इस डांस वीडियो में धनाश्री लाल रंग का दुल्हन का जोड़ा पहन ‘दिल तो पागल है’ फिल्म के ‘अरे रे अरे…’ गाने पर ठुमके लगाती दिखाई दे रही हैं। इसमें उनके चेहरे के हावभाव देखने लायक होते हैं। दुल्हन के अवतार में वे बहुत ही सुंदर लग रही हैं। फैंस को धनाश्री का यह वीडियो बड़ा पसंद आ रहा है। इसे अभी तक लगभग चार लाख लोग देख चुके हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

जब भी बात डांस की आती है तो धनाश्री वर्मा (Dhanashree Verma) का कोई तोड़ नहीं है। वे जब भी नाचती है तो दिल से नाचती है। यही वजह है कि फैंस उन्हें नाचते हुए देखना पसंद करते हैं। वे जब भी कोई डांस का विडियो डालती हैं तो उसे बड़े शौक से देखा जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

धनाश्री की इंस्टाग्राम पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। यहां उन्हें 27 लाख से भी अधिक लोग फॉलो करते हैं। युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) से शादी के समय भी उन्होंने इंस्टा पर अपनी सगाई, हल्दी, फेरे, रिसेप्शन सहित कई रस्मों की तस्वीरें और वीडियोज़ अपलोड किए थे। फैंस को वह सब भी खूब पसंद आए थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

जहां एक तरफ युजवेंद्र चहल ने अपनी क्रिकेट स्किल्स से लोगों का दिल जीत लिया तो वहीं दूसरी तरफ उनकी बीवी अपनी डांस और आदाओं से फैंस के दिल में जगह बनाने में कामयाब हुई है। वे न सिर्फ एक कोरियोग्राफर हैं बल्कि एक डेंटिस्ट भी हैं। यू-ट्यूब पर तो उन्हें बीस लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dhanashree Verma (@dhanashree9)

धनाश्री स्वभाव में बहुत ही चंचल और मस्तमौला टाइप की लड़की है। उनके हर वीडियो में एक बड़ी सी मुस्कान जरूर दिखती हैं। शायद यही वजह है कि लोग उन्हें बार बार देखना पसंद करते हैं। वैसे आप लोगों को धनाश्री के डांस का यह वीडियो कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं। क्या आप भविष्य में और भी इस तरह के डांस वीडियो देखना पसंद करेंगे? हमे आपके जवाबों का इंतजार रहेगा।

Back to top button