Bollywood

प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में भी घर नहीं बैठ रही करीना, सड़क पर शर्ट-लोअर में ही निकल पड़ी: देखें

करीना कपूर (kareena kapoor) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी इन्जॉय कर रही हैं। उनका आठवां महिना चल रहा है। आमतौर पर इस महीने में महिलाएं घर से निकला आवाइड करती हैं, लेकिन करीना के केस में ऐसा नहीं है। उन्हें आए दिन यहां वहां घूमते हुए देखा जा सकता है। हाल ही में वे अपने घर के बाहर पति सैफ संग नए अपार्टमेंट में जाती हुई दिखी थी। इस दौरान उनका लुक बहुत वायरल हुआ था।

अब एक बार फिर करीना एक अलग अंदाज में अपना बेबी बंप कैरी करते हुए दिखी। इस दौरान उन्होंने सफेद और काले रंग की चेक वाली ढीली-ढाली लंबी शर्ट पहन रखी थी। वहीं बाटम में उन्होंने लोअर और पिंक चप्पल पहनी हुई थी। करीना ने अपने बालों को खुला रखा था। वहीं चेहरे पर मेकअप का नामोनिशान तक नहीं था।

करीना इस लुक में बहुत बिंदास लग रही थी। उनके चेहरे पर सेफ़्टी के लिहाज से मास्क भी था। जब फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीर लेने पास जाने लगे तो वह उन्हें नजरअंदाज करती हुई दिखी। वे तस्वीर के लिए पोज़ नहीं दे रही थी। बस मीडिया की नजरों से बककर फटाफट निकल रही थी।

बताते चलें कि प्रेग्नेंसी के 8वें महीने में करीना का वजन भी बहुत बढ़ गया है। उनके पाँव मोटे हो गए हैं, गाल भर आए हैं और बेबी बंप भी काफी बड़ा दिख रहा है। करीना हमेशा लुक से ज्यादा कम्फर्ट को महत्व देती हैं। खासकर गर्भावस्था में महिला का कम्फर्ट होनया बहुत मायने रखता है। इससे स्ट्रेस नहीं होता और बच्चे पर भी बुरा असर नहीं पड़ता है।

करीना जब भी प्रेग्नेंट होती हैं तो उनका लुक फैंस को बड़ा पसंद आता है। तैमूर के समय भी वे सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। सूत्रों की माने तो वे और सैफ इस साल फरवरी या मार्च में पेरेंट्स बन सकते हैं। परिवार बढ़ रहा है तो दोनों ने नया अपार्टमेंट भी ले लिया है। फिलहाल इसका काम तेजी से चल रहा है। दूसरा बच्चा होने के बाद करीना सैफ वहां शिफ्ट हो सकते हैं। ये नया अपार्टमेंट उनके घर के नजदीक ही है।

करीना के अलावा उनके होने वाले बच्चे के बाप यानि सैफ भी सफेद कुर्ता पाजामा में नजर आए। वे मोबाईल पर किसी से बात करने में व्यस्त थे। इसलिए मीडिया को कोई पोज़ नहीं दिए। सेफ़्टी के लिए उन्होंने भी मास्क लगा रखा था।

करीना एक बार इन्टरव्यू में बता चुकी हैं कि प्रेग्नेंसी कोई बीमारी नहीं है जो घर में बैठे रहे। कुछ सावधानियों के साथ आप अपना डेली का काम कर सकते हैं।

Back to top button