Relationships

जिन पुरुषों में होते हैं ये गुण, महिलाएं यूं हार जाती हैं उन पर अपना दिल

यह बात तो सभी जानते हैं कि पुरुष और महिलाएं एक-दूसरे की ओर आकर्षित हो जाते हैं, लेकिन इसके पीछे की वजह क्या है, इसके बारे में सटीक जानकारी आज तक नहीं मिल सकी है। यह पता लगाने के लिए बहुत सारे रिसर्च हो चुके हैं। कई स्टडीज हो चुकी हैं। साथ ही कई प्रयोग भी किए जा चुके हैं। इन सभी से यह पता चल पाया है कि महिलाओं को पुरुषों की कौन-कौन सी बातें पसंद आती हैं।

वर्ष 2010 में एक अध्ययन हुआ था, जिसमें यह पाया गया था कि खुद से अधिक उम्र के पुरुषों की तरफ महिलाएं ज्यादा आकर्षित होती हैं। इस बारे में प्रख्यात लेखिका और यूके की डंडी यूनिवर्सिटी में प्रोफसर फह्याना मूर का कहना है कि जो महिलाएं काम कर रही हैं, वे ज्यादा इस तरह की प्रवृत्ति वाली होती हैं। आत्मविश्वास उनमें भरा होता है। ऐसे में वे खुद से सोच-विचार करके अपना लाइफ पार्टनर चुनती हैं। वे खुद से अधिक उम्र वाले पार्टनर को तवज्जो देती हैं।

तारीफ करने वाले

जो पुरुष महिलाओं की तारीफ करते हैं, वे महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं। पुरुषों से अपनी तारीफ सुनकर न केवल महिलाएं मुस्कुराती हैं, बल्कि उन्हें थोड़ी शर्म भी आती है। उन पुरुषों की बातों पर वे ज्यादा गौर फरमाती हैं। यह हम नहीं, बल्कि इस पर रिसर्च कर चुकीं प्रसिद्ध लेखिका व अमेरिका के रटगर्स यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर हेलेन फिशर ने बताया है। उनके मुताबिक जो पुरुष फ्लर्ट करते हैं, वे महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं।

जिन पुरुषों की दाढ़ी हल्की बढ़ी हुई होती है, वे महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं। इसे लेकर न्यू साउथ वेल्स विश्वविद्यालय में 177 पुरुषों और 351 महिलाओं पर रिसर्च किया गया था। इसमें यह पाया गया कि हल्की दाढ़ी वाले पुरुषों के बारे में महिलाएं यह सोचती हैं कि वे परिपक्व हैं। ऐसे में वे इन पुरुषों को अपना पार्टनर चुनने में घबराती नहीं हैं। रिसर्च में देखा गया कि हल्की दाढ़ी वाले पुरुषों में महिलाएं ज्यादा दिलचस्पी दिखा रही थीं।

लाल रंग के कपड़े

जो पुरुष लाल रंग के कपड़े पहनते हैं, महिलाएं उनकी ओर ज्यादा आकर्षित होती हैं। इस बात का खुलासा इंग्लैंड, चीन, जर्मनी और अमेरिका के लोगों पर 2010 में की गई एक स्टडी में हुआ था। इसमें महिलाओं को लाल रंग के कपड़ों के साथ अन्य रंग के कपड़े पहने हुए पुरुष दिखाए गए। इनमें से अधिकतर महिलाओं ने लाल रंग के कपड़े पहने पुरुषों को ही चुना था।

पुरुषों और महिलाओं को जब यह लगता है कि सामने वाला बिल्कुल उन्हीं की तरह है, तो वे एक-दूसरे की ओर ज्यादा आकर्षित होते हैं। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की तरफ से एक ऑनलाइन स्टडी 60 पुरुषों और 60 महिलाओं पर की गई है। इसमें यह बताया गया है कि यदि महिलाओं को खुद से ज्यादा आकर्षक पुरुष मिलते हैं, तो उन्हें यह डर रहता है कि उनका और कहीं भी अफेयर हो सकता है।

वहीं, यदि खुद से कम आकर्षक पुरुष मिलें तो उन्हें यह लगता है कि उन्हें और अच्छा पार्टनर मिल सकता था। ऐसे में सामान गलती होने पर वे ज्यादा आकर्षित होती हैं। कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी की तरफ से 286 महिलाओं पर एक स्टडी हुई है, जिसमें एक और बड़ी ही दिलचस्प बात पता चली है। इसमें पाया गया है कि जो पुरुष सामान्य शरीर वाले होते हैं, वे महिलाओं को ज्यादा पसंद आते हैं।

handsome man

इस स्टडी के दौरान महिलाओं को शर्टलेस पुरुष दिखाए गए थे। इनमें से अधिकतर महिलाओं ने मसल्स बने हुए पुरुषों का चुनाव शार्ट टर्म पार्टनर यानी कि कम समय वाले पार्टनर के रूप में किया। वहीं, जिन पुरुषों का शरीर सामान्य था, उन्हें इन्होंने अपने लॉन्ग टर्म पार्टनर के रूप में चुना।

खूब हंसाने वाले

जो पुरुष ज्यादा हंसाते हैं, उन्हें भी महिलाएं बहुत पसंद करती हैं। कई स्टडीज में बताया जा चुका है कि इनके सेंस ऑफ ह्यूमर की वजह से महिलाएं इन्हें पसंद करती हैं। यही नहीं, इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक सुगंधित डियोड्रेंट लगाने वाले पुरुषों की ओर भी महिलाएं खूब आकर्षित होती हैं।

पढ़ें सुपरस्टार होने के बाद भी 1BHK फ्लैट में इस वजह से रहते हैं सलमान, देखें घर की शानदार तस्वीरें..

Back to top button