समाचार

दोस्ती के नाम पर फौजियों को होटल में बुलाती थी युवती, फिर अश्लील वीडियो बना करती थी ब्लैकमेल

उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक कॉलगर्ल और उसके गिरोह के लोगों को पकड़ा है। ये लोग सेना के जवानों को फंसाने का काम करते थे और उनसे पैसे ठगा करते थे। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवती सेना के जवानों से दोस्ती करती थी और फिर उन्हें होटल में बुलाती थी। इस दौरान इनकी वीडियो बनाई जाती थी और इस वीडियो के आधार पर जवानों से पैसे ठगे जाते थे। मेरठ पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

इस मामले के बारे में अधिक जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सेना के एक जवान ने साइबर सेल में शिकायत की थी। उसने पुलिस को बताया कि मेरठ की एक युवती ने उसे होटल में बुलाया और उसके साथ ठगी की गई।। जवान की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की और आरोपी लड़की को पकड़ लिया। दरअसल पुलिस ने फौजी की शिकायत पर होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से युवती और उसके एक साथी की पहचान की। जिसके बाद नौचंदी पुलिस ने इन्हें पकड़ लिया।

पकड़ने के बाद लड़की से पूछताछ की गई जिसमें उसने कई चौंकाने वाले खुलासे  किए और अपने साथियों के नाम भी बताए। पुलिस ने युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य तीन की तलाश की जा रही है। इनको पकड़ने के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। साइबर सेल और मेरठ पुलिस मिलकर इस मामले की जांच कर रही है।

पूछताछ में आरोपियों ने कबूला है कि वो जवानों को ठगा करते थे। ये  राजस्थान, हरियाणा और गुजरात के फौजी को अपना निशाना बनाते थे। पुलिस के अनुसार ये लोग तकरीबन एक दर्जन से भी ज्यादा लोगों को ठग चुके हैं। उक्त युवती ने मुजफ्फरनगर निवासी सेना के एक जवान से सोने के जेवरात भी ठगे थे।

पुलिस के मुताबिक युवती गिरोह की सरगना है। आरोपी पहले सेना के जवानों से सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती करती थी। उसके बाद उन्हें होटल में मिलने को बुलाती थी। होटल में वो जब मिलने आते थे। तो उनकी अश्लील वीडियो बनाई जाती थी। इसके बाद युवती द्वारा जवान को ब्लैकमेल किया जाता था और पैसे ठगे जाते थे।  इस काम में युवती के साथ उसके दो साथी भी शामिल थे।

आरोपी युवती के पास से पुलिस को 12 फर्जी आईडी मिली हैं। पुलिस के अनुसार ये हर किसी जवान से अलग-अलग आईडी से बातचीत करती थी। आरोपी लड़की तकरीबन एक साल से हनी ट्रैप के जाल में सेना के जवानों को फंसा रही थी। कुछ दिन पहले ही इसने हरियाणा के एक फौजी को मेरठ बुलाया था। इसके बाद वो फौजी को होटल में ले गई, जहां पर उसके साथ अश्लील वीडियो बनाई। फौजी को बेहोश कर उसका सारा सामान लेकर होटल से फरार हो गई थी।

Back to top button
?>