Bollywood

अमिताभ की “मां” बनकर ये अभिनेत्री हुईं सुपरहिट, अपने किरदार से लोगों के दिलों में बनाई ख़ास जगह

गुजरे जमाने की ऐसी बहुत सी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपनी बेहतरीन एक्टिंग और अपने किरदार से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। उन्ही अभिनेत्रियों में से एक नाम निरूपा रॉय का भी आता है। जी हां, जिन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री की ज्यादातर फिल्मों में मां का किरदार निभाया है। यह बॉलीवुड में मां के तौर पर ही जानी जाती हैं। वैसे देखा जाए तो जैसे ही निरूपा रॉय का जिक्र किया जाता है तो सबसे पहले इनके बेहतरीन अभिनय से मां का चरित्र उभरकर सामने आता है। इन्होंने अपने द्वारा निभाए गए मां के किरदार से सभी लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई है। निरूपा रॉय को “बॉलीवुड की मां” का खिताब भी दिया गया है। आज हम आपको इनके जीवन से जुड़ी हुई कुछ जरूरी बातों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

निरूपा रॉय का जन्म 4 जनवरी 1931 को गुजरात के वलसाड में हुआ था। महज 15 वर्ष की आयु में ही निरूपा रॉय का विवाह कमल रॉय से हो गया था। आपको बता दें कि निरूपा रॉय का असली नाम कांता चौहान ही था, लेकिन शादी के बाद इन्होंने अपना नाम बदलकर कोकिला बलसारा रख लिया। शादी के कुछ समय बाद यह मुंबई चले आए। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद इन्होंने अपना नाम बदलकर निरूपा रॉय कर लिया था।

निरूपा रॉय ने फिल्म इंडस्ट्री में काफी लंबे समय तक काम किया है और उन्होंने फिल्मों के अंदर अपने किरदार से लोगों को काफी प्रभावित किया। इनके मां के किरदार को लोग बेहद पसंद करते हैं। आपको बता दें कि निरूपा रॉय ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 1946 में गुजराती फिल्मों से की थी। इनकी पहली फिल्म “राणकदेवी” थी। निरूपा रॉय ने अपने फिल्मी करियर में सबसे ज्यादा मां का किरदार निभाया है। निरूपा रॉय ने जब हिंदी फिल्मों में अपना कदम रखा तो कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इनकी पहली हिंदी फिल्म वर्ष 1949 में हमारी मंजिल थी। वैसे देखा जाए तो निरूपा रॉय को जितनी भी फिल्मों में कार्य मिला, मां के किरदार के रूप में ही मिला लेकिन उन्होंने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया। यही कारण है कि वह फिल्म इंडस्ट्री में एक सफल अभिनेत्री बन पाईं।

निरूपा रॉय ने 16 फिल्मों में देवी का किरदार निभाया। अपने देवी के निभाए गए किरदारों से निरूपा रॉय ने लोगों के दिलों पर ऐसी छाप छोड़े कि सभी लोग इनको सचमुच में देवी मानने लगे। ऐसा बताया जाता है कि लोग इनके घर पर जाकर इनके पैर भी छूते थे और भजन भी गाते थे। निरूपा रॉय ने अपने जमाने में इतनी फिल्मों में मां का किरदार निभाया की वास्तविक जिंदगी में भी इनको लोग मां कहने लगे। निरूपा रॉय ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई बड़े बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया है। इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन से लेकर शशि कपूर, जितेंद्र जैसे अभिनेताओं की मां का किरदार निभाया।

फिल्म इंडस्ट्री की सफल अभिनेत्री निरूपा रॉय 13 अक्टूबर वर्ष 2004 को दुनिया छोड़ कर चलीं गयीं। आपको बता दें कि निरूपा रॉय ने वर्ष 1999 में आई फिल्म “लाल बादशाह” में अमिताभ बच्चन की मां का किरदार निभाया था। इसी फिल्म में यह आखिरी बार नजर आईं थीं।

Back to top button