![](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2020/09/budhwar-ko-ganesh-puja-1.jpg)
बुधवार के दिन गणेश जी की पूजा से घर से दूर हो जाती हैं नकारात्मक शक्तियां, अपनाएँ यह 5 उपाय
बुधवार को प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी का दिन माना जाता है। इस दिन भगवान गणेश की आराधना करने से सारे कष्टों का निवारण होता है। पार्वती नंदन श्री गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है, ऐसे में अगर आप बुधवार को पूरे मन से उनकी आराधना करेंगे तो निश्चित रूप से आपको लाभ प्राप्त होगा। बात दें कि प्रथम पूज्य भगवान गणेश अपने भक्तों का ना सिर्फ कष्ट हरण करते हैं बल्कि उन्हें विद्या और सदबुद्धि भी देते हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार गणपति महाराज हर रूप में शुभ और मंगलकारी माने जाते हैं, इसलिए कोई भी शुभ कार्य करने से पहले भगवान गणेश की अराधना की जाती है। बहरहाल आज हम आपको भगवान गणेश की मूर्तियों के बारे में कुछ महत्वपूर्ण बातें बताने वाले हैं।
भारत में सभी हिंदू घरों में गणेश की मूर्तियां जरूर पाई जाती हैं और हर रोज हर घर में गणपति महराज की अराधना की जाती है। वैसे तो गणेश की मूर्तियां सभी घर में पाई जाती हैं, लेकिन भगवान गणेश के 4 विशेष प्रकार की मूर्तियां हैं, जिनका घर में होना काफी शुभ माना जाता है। अगर ये मूर्तियां आपके घर में होंगी, तो आपके हर बिगड़े काम बनेंगे और आपको श्री गणेश सदबुद्धि देंगे। खैर, आज हम इन्हीं 4 प्रकार के मूर्तियों के बारे में विस्तार से आपको बताने वाले हैं।
इस मूर्ति को लगाएं मुख्य दरवाजे पर..
![](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2020/09/भगवान-गणेश-1-700x465.jpg)
आम, पीपल या नीम के बने गणेश जी का काफी महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार अगर इस मूर्ति को घर के मुख्य दरवाजे पर लगाया जाए, तो भगवान गणेश कष्टों को घर के अंदर प्रवेश करने से रोकते हैं। साथ ही साथ घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है और इससे धन और सुख की प्राप्ति होती है।
घर में सुख समृद्धि के लिए करें इस मूर्ति की स्थापना..
![](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2020/09/श्रीगणेश-503x800.jpg)
गाय के गोबर से बनी गणेश की मूर्ति धन वृद्धिकारक मानी जाती है। अगर आप भी धनवान बनना चाहते हैं, तो अपने घर में भगवान गणेश की इस मूर्ति की स्थापना कर सकते हैं। मान्यता है कि गाय के गोबर से बनी गणेश की मूर्ति से घर में सुख, समृद्धि के साथ साथ शांति का वातावरण बना रहता है। इस मूर्ति से घर के सदस्यों का स्वास्थ्य भी अच्छा बना रहता है।
भगवान गणेश की ये खास मूर्ति देंगी अनेकों लाभ..
![](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2020/09/भगवान-गणेश-700x395.jpg)
श्वेतार्क गणेश की मूर्ति का घर में होना काफी लाभदायक माना जाता है। अगर आपके घर में गणपति महाराज की ये मूर्ति नहीं है, तो रविवार या पुष्य नक्षत्र को इस मूर्ति को घर लेकर आएं और विधिवत इस मूर्ति की हर रोज पूजा पाठ करें। इससे सुख समृद्धि में वृद्धि होती है। इसके अलावा अगर आप हर रोज श्री गणेश की मूर्ति की पूजा करेंगे, तो आपके कुंडली का बुध ग्रह भी मजबूत होता है, इससे आपको अनेकों लाभ मिलेंगे।
आर्थिक तंगी नहीं आने देगी श्रीगणेश की ये मूर्ति..
![](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2020/09/गणपति-महाराज.jpg)
क्रिस्टल के बने गणेश जी की मूर्ति की पूजा करने से वास्तुदोष दूर होते हैं। क्रिस्टल के गणेश की मूर्ति के साथ साथ माता लक्ष्मी की पूजा करने से धन की प्राप्ति होती है और सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। क्रिस्टल के गणेश की अराधना से घर में पैसों की तंगी कभी नहीं आती है।