Bollywood

ओशो के गार्डन में थे कभी माली और करते थे टॉयलेट भी साफ, जानें कौन है वह बॉलीवुड अभिनेता!

बॉलीवुड की दुनिया बहुत बड़ी है। यहां तरह-तरह के लोग देखने को मिलते हैं। कुछ फिल्मी दुनिया में आने से पहले कुछ और काम करते थे तो कुछ फिल्मी दुनियां छोड़ने के बाद कुछ और काम में लग गए। ऐसे ही एक अभिनेता हैं विनोद खन्ना। आपको बता दें कि कुछ समय पहले विनोद खन्ना की तबियत काफी खराब चल रही थी। अभी उनकी हालत में काफी सुधार हो गया है। उनकी हालत के बारे में जानने के लिए कई बॉलीवुड अभिनेता उनसे मिलने पहुंचे।

जूठी थाली और टॉयलेट करते थे साफ:

विनोद खन्ना बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने अपने कैरियर में कई सफल फिल्में की हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि विनोद खन्ना ओशो के भक्त रहे हैं और कई सालों तक उनके साथ उनके पुणे के आश्रम में भी रह चुके हैं। यहीं से वह आचार्य रजनीश के साथ अमेरिका चले गए थे। जब विनोद खन्ना अमेरिका में ओशो के साथ उनके आश्रम में रह रहे थे तो उस समय उन्होंने वहां जूठी थाली और टॉयलेट भी साफ किया था।

सेक्सी सन्यासी के नाम से पुकारने लगे थे लोग:

विनोद खन्ना अक्सर ओशो के पुणे वाले आश्रम में जाया करते थे। कई बार तो उन्होंने अपनी कई फिल्मों की शूटिंग भी पुणे में ही रखवाई थी। दिसम्बर 1975 की बात है विनोद खन्ना ने फिल्म जगत से सन्यास लेने का फैसला लिया। यह खबर सुनकर पूरे बॉलीवुड में खलबली मच गयी। उस समय विनोद खन्ना को कुछ लोग “सेक्सी सन्यासी” के नाम से भी पुकारने लगे थे। विनोद रजनीश बॉलीवुड त्यागने के बाद गुरु के साथ अमेरिका चले गए और वहां उनके साथ 5 सालों तक रहे।

ओशो के पर्सनल गार्डन के थे माली:

विनोद खन्ना गुरु रजनीश के साथ अमेरिका के ओरेगन में कम्यून स्थापित करने के लिए गए थे। वहां जाने के बाद ओशो ने विनोद खन्ना को अपने पर्सनल गार्डन की देखभाल की जिम्मेदारी सौंपी और उन्हें मुख्य माली नियुक्त किया। एक इंटरव्यू के दौरान एक बार विनोद खन्ना ने खुद ही कहा था कि वह अमेरिका में ओशो के आश्रम में कई सालों तक माली रहे थे। अमेरिका में विनोद खन्ना लगभग 4 साल तक रहे थे। जब अमेरिकी सरकार ने ओशो का आश्रम बंद करवा दिया तो वह भारत लौट आये। ओशो के आश्रम में जाने के बाद विनोद ने अपने कई जोड़ी महंगे कपड़े और जूते दान कर दिए थे।

Back to top button