Bollywood

32 साल की हुई ‘कुछ कुछ होता है’ की चुलबुली अंजली, अब दिखती है कमाल की खूबसूरत

साल 1998 में आई फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ (Kuch Kuch Hota Hai) हर किसी ने देखी है। फिल्म में शाहरुख खान (Shahrukh Khan), काजोल (Kajol) और रानी मुखर्जी (Rani Mukharji) अहम भूमिका में थे। इस फिल्म में शाहरुख खान की बेटी अंजली का किरदार भी बहुत पसंद किया गया था। यह रोल सना सईद (Sana Saeed) ने निभाया था। तब सना 10 साल की थी। हालांकि 22 सालों बाद उनके अंदर काफी परिवर्तन आ गया है। 22 सितंबर 1988 को मुंबई में जन्मी सना आज अपना 32वां जन्मदिन मना रही हैं। ऐसे में हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलचस्प बाते बताने जा रहे हैं।

साना ने 1998 में ‘कुछ कुछ होता है’ में पहली बार बाल कलाकार के रूप में काम किया था। इसके बाद वे ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ और ‘बादल’ जैसी फिल्मों में नजर आई। इन तीन फिल्मों के बाद वह फिल्मों में नहीं दिखी। सना ने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की है।

साना ‘बाबुल का आंगन छूटे न’ (2008) और ‘लो हो गई पूजा इस घर की’ जैसे टीवी सिरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं। यहां उनके अभिनय की काफी सराहना भी हुई।

साना डांस करने में भी उस्ताद हैं। यही वजह है कि वे ‘झलक दिखला जा 6’, ‘झलक दिखला जा 7’, ‘नच बलिए 7’ और ‘झलक दिखना जा 9’ जैसे डांस रियलिटी शोज़ में भी नजर या चुकी हैं।

सना ने बाल कलाकार के रूप में करण जौहर की ‘कुछ कुछ होता है’ से अपना डेब्यू किया था। दिलचस्प बात यह रही कि बड़ी होने के बाद भी उन्होंने बड़े पर्दे पर वापसी करण जौहर की ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से की थी। 2012 में आई इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा मुख्य किरदार में थे। हालांकि फिल्म में सना का भी ठीक ठाक रोल था।

 

View this post on Instagram

 

Eat your veggies ????? #filters #onpoint ✨

A post shared by Sana Saeed (@sanaofficial) on


वर्तमान में साना फिल्मों में ज्यादा एक्टिव नहीं रहती हैं। वैसे वे टीवी शोज में गेस्ट या फिर कैमियों रोल करती रहती हैं। सोशल मीडिया पर भी सना की काफी लोकप्रियता है। इंस्टाग्राम पर उनके फोटोज़ और वीडियोज़ फैंस को खूब पसंद आते हैं। इंस्टा पर उनके 6 लाख 95 हजार से अधिक फॉलोअर्स हैं।

 

View this post on Instagram

 

Don’t Rush ♥️ #MOOD ?

A post shared by Sana Saeed (@sanaofficial) on


वैसे आप लोगों को सना की यह तस्वीरें कैसी लगी हमे कमेंट कर जरूर बताएं।

Back to top button