Bollywood

40 साल की हुई ऋषि कपूर की लाड़ली रिद्धिमा, दिल्ली के बिजनेसमैन संग लिए थे 7 फेरे: देखें तस्वीरें

बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की लाडली बिटिया रिद्धिमा कपूर आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। यह पहली बार हुआ जब रिद्धिमा अपने पापा ऋषि कपूर के बिना ही जन्मदिन मना रही हैं। लिहाजा अपने इस खास दिन पर रिद्धिमा अपने पापा को खूब मिस करती हुई नजर आईं। बहरहाल रिद्धिमा को खुश करने के लिए मां नीतू और भाई रणबीर ने हर संभव कोशिश की और रात 12 बजे रिद्धिमा संग बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस दौरान घर पर ही एक पार्टी रखी गई थी, इस पार्टी में अभिनेत्री करीना कपूर, करीश्मा कपूर और आलिया भट्ट शामिल हुईं। खैर आज हम रिद्धिमा के जन्मदिन के खास मौके पर उनके पर्सनल लाइफ के बारे में कुछ अनसुने किस्से बताने जा रहे हैं।

इतने करोड़ की मालकिन हैं रिद्धिमा…

फिल्मी बैकग्राउंड से आने के बावजूद रिद्धिमा ने कभी बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने हाथ नहीं आजमाए, रिद्धिमा हमेशा लाइमलाइट से दूर ही नजर आईं। एक तरफ जहां उनके पिता ऋषि कपूर, भाई रणबीर कपूर, बहनें करीश्मा और करीना बॉलीवुड के सबसे सफल कलाकारों में गिने जाते हैं, तो वहीं रिद्धिमा एक मशहूर और सफल बिजनेसवुमन हैं। रिद्धिमा का झुकाव हमेशा से ज्वैलरी डिजाइनिंग की तरफ रहा है। बता दें कि उन्होंने फैशन डिजाइनिंग और इंटीरियर डिजाइनिंग का खास कोर्स किया है। मालूम हो कि रिद्धिमा पिछले काफी टाइम से R जूलरी नाम के एक ब्रैंड को संभाल रही हैं और आज वो 182 करोड़ रूपए की मालिकन हैं।

R नाम से रिद्धिमा का एक ज्वैलरी ब्रांड है, जो काफी मशहूर है। बता दें कि उन्हें हमेशा से ही ज्वैलरी डिजाइनिंग में रूचि थी। रिद्धिमा सिंगिंग, फैशन और डिजाइनिंग में अपना भविष्य देख रही थीं और उन्होंने अपने इस भविष्य को बखूबी संवारा और अपने सारे सपने पूरे किए।

बिजनेसमैन से की शादी…

रिलेशनशिप की बात करें, तो रिद्धिमा और भरत साहनी साल 2006 में एक दूसरे से शादी के बंधन में बंधे थे। बता दें कि भरत साहनी दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन हैं। दोनों की पहली मुलाकात लंदन में साल 1997 में हुई थी और फिर इसके बाद साल 2001 में दोनों मुंबई में भी मिले। बता दें कि दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर दोनों ने आपसी सहमति से शादी करने का फैसला कर लिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भरत साहनी की दिल्ली में एक बड़ी गार्मेंट कंपनी और साथ ही फैशन हाउस है।

अभिनेता ऋषि कपूर ने अपनी लाडली बिटिया की शादी बड़े ही धूमधाम से की थे। रिद्धिमा की शादी ने मेनस्ट्रीम मीडिया से लेकर सोशल मीडिया तक खूब सुर्खियां बटोरी थीं। साथ ही उनकी शादी की तस्वीरें भी जमकर वायरल हुई थीं, इन तस्वीरों में ऋषि कपूर अपनी लाडली बिटिया का कन्यादान करते हुए नजर आए थे, तो वहीं रणबीर कपूर भी बखूबी अपना काम करते हुए दिखे थे।  रिद्धिमा अपनी शादी में काफी खूबसूरत नजर आई थीं, उन्होंने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था, तो उनके पति भरत साहनी शेरवानी में दिखे थे।

ऋषि कपूर की लाडली की शादी में बॉलीवुड के कई दिग्गज भी शरीक हुए। इसमें सलमान खान से लेकर श्रीदेवी तक शामिल हुई थीं।बता दें कि जब रिद्धिमा की शादी हुई थी, तब रणबीर ने बॉलीवुड डेब्यू भी नहीं किया था। रिद्धिमा ने साल 2011 में बेटी समारा को जन्म दिया, बेटी से उन्हें काफी प्यार है और अक्सर रिद्धिमा अपनी बेटी संग तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

Back to top button