![](https://www.newstrend.news/wp-content/uploads/2020/09/thoughts-that-every-newly-married-girl-have-first-day-after-marriage-02.09.20-1.jpg)
शादी के अगले दिन हर लड़की के मन में चलते हैं ये 8 विचार, ससुराल वाले जरूर पढ़ें
शादी हर लड़की की ज़िंदगी का खास दिन होता है। शादी के बाद ससुराल में उसकी एक न्यू लाइफ स्टार्ट होती है। ऐसे में क्या आप ने कभी सोचा है कि जब दुल्हन पहली बार ससुराल जाती है तो उसके मन में कौन कौन से विचार चलते हैं? वैसे तो एक नई नवेली दुल्हन के मन को पढ़ना बहुत मुश्किल होता है, लेकिन फिर भी हम आपको बताने की कोशिश कर रहे हैं।
1) शादी खत्म होते ही लड़की को इस बात की खुशी होती है कि चलो अब भारी भरकम लहंगे और एक दो किलो के मेकअप से छुटकारा मिला। अब वे अपने सादे कपड़ों में चैन की सांस ले सकती है।
2) पूरी शादी में लड़कियों को लगातार अपने चेहरे पर मुस्कान रखनी पढ़ती है। फोटो खिचवाना हो या स्टेज पर किसी रिश्तेदार से मिलना हो, लड़की हर पल स्माइल करती रहती है। इससे उसके गाल दुखने लगते हैं। शादी के बाद वो यह सोच भी खुश हो जाती है कि चलो अब हमेशा स्माइल नहीं करना पड़ेगा।
3) शादी में कई बड़े बुजुर्गों के पैर छूने पड़ते हैं। स्टेज पर बार बार खड़ा भी होना पड़ता है। ऐसे में दुल्हन का पूरा बदन टूटने लगता है। फिर वह सोचती है कि काश कहीं से कोई बॉडी मसाज मिल जाए। वो अपनी थकान दूर करने के बारे में ही सोचती है।
4) शादी में ढेर सारे गिफ्ट्स मिलते हैं। ऐसे में अगले दिन दुल्हन को उन्हें खोलने की उत्सुकता रहती है। वो अपने दोस्तों के गिफ्ट्स सबसे पहले खोलना पसंद करती है।
5) मायके में तो लड़की कमरे के बाहर निकलने के पहले अपने लुक को लेकर कुछ नहीं सोचती है। लेकिन ससुराल में वो ढीले टीशर्ट और पायजामे में बाहर नहीं निकल सकती है। उसे सुबह उठते से ही थोड़ा ड्रेसअप होना पड़ता है। इसके साथ ही वो हर समय अपनी साड़ी, पल्लू, लिपस्टिक, बाल इत्यादि चेक करती रहती है। उसे यही डर रहता है कि कुछ गड़बड़ न हो जाए।
6) शादी का कार्यक्रम समाप्त होते ही लड़की के मन में हनीमून के विचार आने लगते हैं। कब होगा, कैसे होगा, कुछ गड़बड़ तो नहीं होगी, इत्यादि विचार उसके मन में आते है। वो यह भी सोचती है कि पार्टनर के साथ अकेला रहने का मौका कब मिलेगा।
7) लड़की अपने मायके में कभी किचन में न गई हो, लेकिन ससुराल में उसे अगले दिन से ही किचन की ड्यूटी संभालनी पड़ती है। ऐसे में वो इस बात को लेकर भी टेंशन में रहती है।
8) शादी के अगले दिन ही लड़की अपनी सहेलियों से बातचीत कर अपना अनुभव साझा करती है।