
दादी होने के बावजूद बेहद सुंदर है ये महिला, जवान दिखने के लिए करती है ये काम
खुदरत का एक कड़ा नियम है। जो जवान है उसे एक न एक दिन बुढ़ा होना ही पड़ता है। समय के साथ आपके चेहरे पर भी इसका असर दिखने लगता है। उम्र बढ़ते बढ़ते चेहरे पर झाइयां पड़ने लगती है। बुढ़ापे में कई बीमारियां भी आपको घेर लेती है। कुल मिलाकर आप किसी भी शख्स को देख उसकी उम्र का अंदाज़ा लगा पाते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जो चार बच्चों की मां और एक बच्चे की दादी है लेकिन फिर भी 22-23 की दिखती है।
इनसे मिलिए, इनका नाम गिना स्टीवर्ट हैं। गिना 49 साल की हैं और ऑस्ट्रेलिया के क्वींलैंड के गोल्ड कोस्ट में रहती हैं। गिना के शक्ल सूरत देख ये कहीं से कहीं तक नहीं लगता है कि वे 49 साल की हैं और एक बच्चे की दादी भी हैं।
गिना साल 2018 में तब सुर्खियों में आई थी जब उन्होने एक मॉडलिंग प्रतियोगिता में खुद से आधी उम्र की लड़कियों को हराकर टाइटल अपने नाम कर लिया था। इतना ही नहीं उनके नाम दुनिया की सबसे हॉट दादी का टाइटल भी है।
गिना खुद को फिट और सुंदर रखने के लिए बड़े ही अजीब तरीके अपनाती हैं। एक इंटरव्यू में उन्होने अपना ब्यूटी सीक्रेट शेयर करते हुए बताया था कि वे खुद को माइनस 110 डिग्री सेल्सियस में तीन मिनट तक रखती हैं। इसे तीन मिनट क्रोथैरेपी भी कहा जाता है। गिनी का दावा है कि इस उपाय की वजह से ही उनकी स्किन से उनकी उम्र का पता नहीं लगता है।
बता दें कि क्रोथैरेपी विदेशों में काफी फेमस है। यह एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिसमें ठंड से आपके मसल्स को दबाया जाता है। ऐसा करने के लिए बॉडी के कुछ हिस्सों को नाइट्रोजन मिस्ट से तीन मिनट तक ट्रीट किया जाता है।
यह ट्रीटमेंट कराने के बाद आपकी स्किन रिफ्रेश हो जाती है। इतना ही नहीं ये आपकी बॉडी के कोर टेम्पेरेचर को भी कम करती है। ऐसा करने से शरीर की कैलोरीज बर्न होती है और बॉडी का मेटाबोलिज्म बढ़ता है।
गिना सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरत तस्वीरें भी साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें ढाई लाख से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं। कुछ समय पहले ही उन्होने अपना ब्रेस्ट इम्प्लांट भी कराया है। हालांकि सुंदर दिखने के लिए उन्होने अभी तक बोटॉक्स का सहारा नहीं लिया।
गिना अपना स्किनकेयर रूटीन भी सख्ती से फॉलो करती हैं। उनकी डायट में प्रोटीन की मात्रा अधिक होती हैं। वैसे आपको दुनिया की सबसे हॉट दादी कैसी लगी हमे कमेंट में जरूर बताएं।