
139 लोगों ने किया मेरे साथ दुष्कर्म, 25 वर्षीय महिला ने कहा नेता से लेकर PA- वकील तक है शामिल
भारत में महिलाओं के साथ होने वाला यौन शोषण एक बहुत बड़ा मुद्दा है। पिछले कई दशकों से महिलाओं को अलग अलग जगहों पर अलग अलग मर्दों के द्वारा दरिंदगी झेलना पड़ती है। हम सभी ने भी टीवी और अखबारों में बलात्कार से संबंधित कई खबरें पड़ी हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके साथ 139 लोग रेप कर चुके हैं। अब जब महिला अपने साथ हुई इस घटना की रिपोर्ट दर्ज करवाने गई तो FIR के 42 पेज भर गए। आइए इस पूरी खबर को और विस्तार से जानते हैं।
139 लोगों ने किया महिला से दुष्कर्म
यह हैरान कर देने वाली घटना हैदराबाद (Hyderabad) की है। यहां रहने वाली 25 वर्षीय एक महिला का आरोप है कि पिछले कुछ सालों में उसके साथ 139 लोगों ने दुष्कर्म किया है। गुरुवार को महिला ने इस मामले में पुलिस स्टेशन जाकर एक एफआईआर भी लिखवाई।
42 पेज की हो गई FIR
महिला ने इतने सारे लोगों पर आरोप लगाए जिसके चलते उसकी एफआईआर 42 पेज की हो गई। पुलिस ने महिला द्वारा बताए गए लोगों के खिलाफ बलात्कार से संबन्धित घटनाओं के तहत केस दर्ज कर लिया। चुकी महिला SC/ST कास्ट की है इसलिए SC/ST नियम के तहत भी धाराएं लगाई गई। पुंजगुट्टा पुलिस स्टेशन (Punjagutta police station) के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ‘महिला की शिकायत के आधार पर केस रजिस्टर कर लिया गया है। हम इस मामले की छानबीन कर रहे हैं।’ पुलिस ने महिला को मेडिकल एग्जामिनेशन के लिए भी भेजा है।
बलात्कारियों की लिस्ट में बड़े बड़े नाम शामिल
महिला की शादी साल 2009 में हुई थी। शादी के एक साल बाद यानि 2010 में ही उसका तलाक हो गया था। महिला ने जिन 139 लोगों के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया है उसमें महिला के ससुराल के कुछ सदस्यों से लेकर नेताओं के पीए, वकीलों, मीडिया जर्नलिस्टों, बिजनेसमैन और अन्य लोगों के नाम शामिल हैं।
ससुराल वालों ने भी नहीं छोड़ा
महिला ने बताया कि 2009 में शादी के बाद ही पति के परिवार सदस्यों सहित 20 लोगों ने उसके साथ रेप किया था। तलाक के बाद महिला अपने परिवार के साथ रहने लगी और पढ़ाई करने लगी। उसके बाद कुछ सालों में और भी कई लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इस वजह से थी चुप
महिला के साथ यह दुष्कर्म की घटनाएं पिछले कई सालों से होती आ रही है। उसका कहना है कि वो बहुत डरी हुई थी इसलिए इतने साल चुप थी। उसे आरोपियों से कई तरह की धमकियां भी मिल रही थी।
महिला के इस केस ने हर किसी को हिला के रख दिया है। वैसे इस मामले पर आपकी क्या राय है?