दिलचस्प

Viral Video: शादी के पहले दूल्हे को हुआ कोरोना, दुल्हन ने हॉस्पिटल में जाकर ऐसे रचाई शादी

शादी एक पवित्र रिश्ता होता है। जब शादी होती है तो दूल्हा दुल्हन एक दूसरे के साथ हर सुख दुख में साथ देने की कसमें खाते हैं। शादी के बाद यदि कोई पार्टनर बीमार हो जाए तो कुछ मजबूरी में उसका साथ देते हैं। वहीं कुछ तो अपने पार्टनर की बीमार हालत देख उसे छोड़ भी देते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी महिला से मिलाने जा रहे हैं जिसने अपने होने वाले पति को शादी के पहले खतरनाक बीमारी हो जाने के बावजूद नहीं छोड़ा और उस से हॉस्पिटल में ही शादी रचा ली।

दुल्हन ने कोरोना पॉज़िटिव मंगेतर से हॉस्पिटल में की शादी

दरअसल यह दिल छू लेने वाला वाक्या टेक्सास (Texas) शहर का है। यहां कार्लोस मुनिज़ (Carlos Muniz) नाम का एक शख्स कोरोना की वजह से सैन एंटोनियो के मेथोडिस्ट अस्पताल (San Antonio’s Methodist Hospital) में भर्ती है। वह ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रहा है। 41 वर्षीय कार्लोस को अपनी शादी के एक हफ्ते पहले ही कोरोना होने का पता चला था। जब उसकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे हॉस्पिटल में एडमिट किया गया। हालांकि इसके बावजूद उनकी मंगेतर ग्रेस ने शादी का ख्याल दिमाग से नहीं निकाला। दोनों कपल ने हॉस्पिटल के अंदर ही 11 अगस्त को शादी रचाई। इस दौरान दूल्हा शूट पहन बेड पर लेटा रहा और दुल्हन अपना शादी का जोड़ा पहन उसके पास खड़ी हो गई।

हॉस्पिटल स्टाफ बना मेहमान

इस शादी में कोरोना को देखते हुए कपल के किसी भी रिश्तेदार को नहीं बुलाया गया था। बस हॉस्पिटल का स्टाफ इसमें शामिल था। सभी ने मास्क भी लगाया हुआ था। इस शादी से दूल्हा और दुल्हन दोनों ही बड़े खुश दिखाई दिए। अब दोनों की इस अस्पताल वाली शादी का विडियो इंटरनेट पर बहुत वायरल हो रहा है। इनके शादी का विडियो मेथोडिस्ट हेल्थकेयर सिस्टम ने अपने फेसबुक अकाउंट पर भी साझा किया है। उन्होने बताया कि दूल्हे कार्लोस की हालत गंभीर थी और उन्हें ईसीएमओ (एक तरह का लाइफ सपोर्ट) पर रखा गया था। ऐसे में अस्पताल की एक नर्स ने कार्लोस को यह आइडिया दिया था कि वो चाहे तो अपनी मंगेतर से हॉस्पिटल में भी शादी रचा सकता है।

देखें विडियो


फिलहाल कार्लोस की हालत पहले से काफी बेहतर है। अब उन्हें ECMO से भी हटा दिया गया है। कोरोना होने पर मरीज को मानसिक तनाव भी बहुत हो जाता है। यह चीज उसके ठीक होने में बाधा भी बनती है। ऐसे में उसकी मंगेतर द्वारा इस मुश्किल पल में भी शादी के लिए हां बोलना कार्लोस को अच्छा लगा। उसे जीने की और बीमारी से लड़ने की एक नई उम्मीद दिखाई दी। कोरोना शायद उसकी लाइफ का सबसे बुरा पल होता, लेकिन इस शादी ने इसे जीवन का सबसे खास पल बना दिया। इस शादी से सिर्फ कार्लोस ही नहीं बल्कि हॉस्पिटल के बाकी COVID-19 के कर्मचारियों में भी खुशी की लहर दौड़ पड़ी।

उधर सोशल मीडिया पर भी लोग कार्लोस की मंगेतर ग्रेस की तारीफ करने लगे। उसकी जगह यदि कोई दूसरी लड़की होती तो शायद कार्लोस की हालत देख शादी से इनकार कर देती।

Back to top button
?>