Trending

धोनी के संन्यास से पहले ही उनकी पत्नी ने दे दिए थे विदाई के संकेत, तेज़ी से वायरल हुआ पोस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और संभवतः सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। उन्होंने बेहद शांतिपूर्वक एक इंस्टा पोस्ट के जरिए अपने संन्यास का ऐलान किया। साथ ही उन्होंने एक गीत के जरिए अपने करियर के तमाम उतार चढ़ाव को बेहद ही अनोखे अंदाज में पेश किया। बहरहाल उन्हें अब भारतीय क्रिकेट टीम की नीली जर्सी में कभी नहीं देखा जा सकेगा, जबकि वे आईपीएल खेलते रहेंगे। खास बात ये है कि माही द्वारा संन्यास के आधिकारिक पोस्ट से पहले उनकी पत्नी साक्षी ने कुछ इंस्टा पोस्ट के जरिए संकेत दे दिए थे। आइये जानते हैं, आखिर साक्षी ने अपने पोस्ट में क्या कुछ लिखा था।

साक्षी ने पहले ही दे दिए थे रिटायरमेंट के संकेत…

दरअसल साक्षी धोनी ने महेंद्र सिंह धोनी के आधिकारिक ऐलान से पहले अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिससे माही के रिटायरमेंट के संकेत मिल गए थे। बता दें कि साक्षी ने कुछ गाड़ियों की तस्वीरें शेयर की, जो देखने में बिल्कुल नई लग रही थी। इन तस्वीरों के साथ साक्षी ने कैप्शन में लिखा कि मेजर मिसिंग धोनी। इसी कैप्शन के साथ उन्होंने गाड़ियों का स्वागत किया था। बता दें कि माही को गाड़ियों से काफी लगाव है। उन्हें कई मौके पर ड्राइव करते हुए देखा गया है। बता दें कि उनके पास कई महंगे कार और बाइक हैं।

 

View this post on Instagram

 

Major Mahi missing @mahi7781 !

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

ऐसे में अब जब धोनी ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया है, तो धोनी के फैंस का मानना है कि साक्षी के ये पोस्ट ही धोनी के रिटायरमेंट के संकेत थे। याद दिला दें कि साक्षी ने बीते लॉकडाउन के समय में अपने कई वीडियोज इंस्टा पर शेयर किए थे, इन वीडियोज में धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ वक्त बिताते हुए नजर आए थे। साक्षी द्वारा  शेयर किए गए ये वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए थे। लोगों ने इन वीडियोज पर खूब लाइक और कमेंट किए।

 

View this post on Instagram

 

Welcome home ! @mahi7781 missing you …#transam

A post shared by Sakshi Singh Dhoni (@sakshisingh_r) on

माही ने किया  इमोशनल पोस्ट

 

View this post on Instagram

 

Thanks a lot for ur love and support throughout.from 1929 hrs consider me as Retired

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781) on

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए पोस्ट में एक गीत के जरिए अपने पूरे क्रिकेट करियर की तस्वीरें साझा की हैं। इन फोटोज के साथ धोनी ने मैं पल दो पल का शायर हूं गाना भी बैकग्राउंड में डाला। बता दें कि धोनी के संन्यास के ऐलान के बाद से ही उनके फैंस में निराशा की एक लहर दौड़ गई है, क्योंकि धोनी के फैंस उन्हें ग्राउंड पर कुछ दिन और खेलता हुआ देखना चाहते थे। मगर सच्चाई ये है कि अब धोनी कभी नीली जर्सी में नहीं दिखेंगे। हालांकि अब देखना होगा कि वे आईपीएल कब तक खेलते हैं।

धोनी ने शुरू की आईपीएल की तैयारी

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बाद धोनी आईपीएल के 13वें सीजन में जरूर खेलते हुए नजर आएंगे, उन्होंने आईपीएल के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। बता दें कि वे चेन्नई रवाना हुए हैं, चेन्नई में प्रैक्टिस सेशन के बाद वे पूरी टीम के साथ यूएई जाएंगे। मालूम हो कि इस बार आईपीएल संयुक्त अरब अमीरात के तीन बड़े शहरों आबु धाबी, दुबई और शारजाह में आयोजित होंगे। ऐसे में आईपीएल की सभी फ्रेंचाइजी टीमें धीरे धीर यूएई के लिए रवाना होंगे। चलते चलते बता दें कि आईपीएल 19 सितंबर से शुरू होकर 10 नवंबर को खत्म होगा। यानी आने वाले दिनों में क्रिकेट फैंस को क्रिकेट का तड़का देखने को मिलेगा।

Back to top button