Bollywood

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अमेरिका ने किया सुशांत सिंह को सम्मानित, बहन ने ट्वीट कर दी जानकारी

कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को सम्मानित किया है। सिनेमा और समाज में सुशांत सिंह राजपूत ने जो योगदान दिया हैं। उसके लिए सुशांत सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया है। सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने इस बात की जानकारी दी है। आज कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली की और से सुशांत सिंह का पुरस्कार उनकी बहन को सौंपा गया है।

शेयर की फोटो

सुशांत सिंह की बहन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की जिसमें उनके हाथों में सुशांत के नाम लिखा हुआ एक सर्टिफिकेट है।  इस तस्वीर को साझा करते हुए श्वेता ने लिखा की ‘कैलिफोर्निया ने भारत के स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मेरे भाई सुशांत सिंह राजपूत के समाज में योगदान की सराहना की है। कैलिफोर्निया हमारे सा थ है। क्या आप हमारे साथ हैं? कैलिफोर्निया आपके समर्थन के लिए धन्यवाद।

सुशांत के लिए की जा रही है ग्लोबल प्रेयर

आज सुशांत सिंह राजपूत के लिए ग्लोबल प्रेयर भी की जा रही है। इस ग्लोबल प्रेयर के जरिए लोग अभिनेता सुशांत सिंह को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं। अमेरिका में रहने वाले हिंदुस्तानी भी ग्लोबल प्रेयर का हिस्सा बनें हैं और इस मौके पर आज सुशांत को कैलिफोर्निया स्टेट असेंबली ने भी सम्मानित किया है।

सीबीआई को सौंपा जा चुका है केस

सुशांत सिंह केस को केंद्र सरकार सीबीआई को सौंप चुकी है। लेकिन मुंबई पुलिस ने सुप्रीम कोर्ट में इसका विरोध किया है। मुंबई पुलिस का कहना है कि सुशांत की मौत महाराष्ट्र राज्य में हुई है। ऐसे में इस केस पर केवल उनका ही अधिकार है। मुंबई पुलिस के अनुसार सीबीआई जांच की सिफारिश महाराष्ट्र सरकार की और से नहीं की गई है। इसलिए ये केस सीबीआई को नहीं सौंपा जाना चाहिए।

दरअसल बिहार सरकार ने सुशांत सिंह के पिता केके सिंह की और से दायर की गई FIR के आधार पर ये केस सीबीआई को सौंपने की सिफारिश की थी। जिसे केंद्र सरकार ने मंजूर कर दिया था। केंद्र सरकार के इसी फैसले पर मुंबई पुलिस की और से आपत्ति जताई गई है।

वहीं दूसरी और लोगों द्वारा सीबीआई को सुशांत का केस सौंपने की मांग की जा रही है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति के अनुसार अब तक ना केवल आम लोग बल्कि कई बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स भी सुशांत के मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। कृति सैनन, वरुण धवन, आदित्य पंचोली, अंकिता लोखंडे, कुशाल टंडन, कंगना और कई और सितारे सुशांत को इंसाफ दिलाने की मांग कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 14 जून को सुशांत सिंह की मौत हो गई थी और सुशांत के परिवार वालों ने बिहार में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। सुशांत के परिवार वालों का आरोप है कि रिया और उसके परिवार वालों की वजह से ही सुशांत ने ये कदम उठाया है। सुशांत के पिता केके सिंह के अनुसार रिया सुशांत की जिंदगी का हर फैसला लेती थी। रिया ने सुशांत को उसके परिवार वालों से दूर कर दिया था। रिया ही सुशांत का इलाज करवा रही थी जिसके बारे में उनके जानकारी नहीं दी गई थी।

Back to top button