
आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना है तो गुरुवार को करें यह काम, बृहस्पति देव बना देंगे मालामाल
गुरुवार के दिन कर लें यह 6 उपाय, बृहस्पति देव के आशीर्वाद से दूर होगी गरीबी
हिन्दू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित किया गया है। कहते हैं उस विशेष दिन यदि संबंधित देवी देवता की पूजा पाठ कर लें तो लाभ की प्राप्ति होती है। इस प्रकार ज्योतिष विज्ञान में गुरुवार के दिन को देवगुरु बृहस्पति का बताया गया है। यदि आपकी कुंडली में गुरु कमजोर है तो आप गुरुवार के दिन कुछ खास उपाय कर अपने गुरु को मजबूत बना सकते हैं। ऐसा करने से आपको कई सकारात्मक लाभ मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गुरु ज्ञान, शिक्षक, सत्कर्म, संतान एवं वृद्धि का कारक होता है। इस गृह से हमे शुभ फल की प्राप्ति होती है।
यदि आपके ऊपर बृहस्पति की शुभ दशा पड़ने लगे तो आप सुख, सौभाग्य, धन, लंबी आयु, धर्म जैसी चीजों का लाभ ले सकेंगे। आनंदित वैवाहिक जीवन और संतान सुख में भी गुरु की कृपा अहम भूमिका निभाती है। धर्म के नजरिए से देखा जाए तो गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की पूजा पाठ करने से लाभ मिलता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि भगवान विष्णु और बृहस्पति ग्रह की कृपा हासिल करने के लिए आपको कौन कौन से उपाय करने होंगे।
पीले कपड़े पहने
पीला रंग बृहस्पति देव को बड़ा प्रिय है। इसलिए गुरुवार के दिन पीले रंग के कपड़े पहनना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपकी कुंडली में विराजित गुरु प्रबल होता है। इसका सीधा लाभ आपको अच्छे भाग्य के रूप में मिलता है।
चंदन का तिलक
गुरुवार के दिन सुबह सुबह स्नान और पूजा पाठ करने के बाद चन्दन का टीका माथे पर लगाना चाहिए। इससे बृहस्पति ग्रह बलवान बनता है। इतना ही नहीं चन्दन का तिलक मस्तक पर लगाने से आपको शीतलता भी मिलती है। इससे आपका दिमाग शांत और स्थिर रहता है। फोकस लेवल बढ़ जाता है। यदि आपके पास चन्दन न हो तो हल्दी का तिलक भी लगाया जा सकता है।
मंत्रों का जाप
‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ यह बृहस्पति ग्रह का बीज मंत्र कहलाता है। इसका 108 बार जाप करने से घर की नेगेटिव एनर्जी दूर हो जाती है। इस मंत्र में बहुत ताकत होती है। यदि आप इसे गुरुवार के दिन आर लें तो आपका पूरा दिन अच्छा जाता है। आप इस दिन जो भी काम करते हैं उसके शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।
विष्णुसहस्रनाम पाठ
जिन लोगों को बार बार प्रयास करने के बावजूद असफलता का मुंह देखना पड़ता है उन्हें प्रत्येक गुरुवार विष्णुसहस्रनाम का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके काम में आने वाली बाधाएं समाप्त हो जाती हैं। इस पाठ को करने के बाद आपको हर काम में सफलता मिलेगी।
राम रक्षा स्तोत्र पाठ
यदि आप रोग, शत्रु या किसी अन्य अड़चन से परेशान हैं तो गुरुवार को पूजा करने के दौरान राम रक्षा स्तोत्र का पाठ कर लें। ऐसा करने से देवगुरु बृहस्पति प्रसन्न होते हैं और आपकी लाइफ की सभी दिक्कतें दूर कर देते हैं।
विष्णुजी को पीला भोग लगाएं
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल चढ़ाएं और इसी रंग के फल या मिष्ठान का भोग लगाएं। यह प्रसाद सभी में सच्चे दिल से बांटें। इससे आपका भाग्य प्रबल होगा।