Spiritual

घर पर भूल कर भी न लगाए ऐसी तस्वीरें, दुर्भाग्य नहीं छोड़ती है पीछा

वास्तु शास्त्र को भारत में बहुत महत्व दिया जाता है। हिन्दू धर्म के अनुसार ब्रह्माजी ने इन वास्तु के नियमों को बनाया था। ऐसा कहा जाता है कि घर का वास्तु परिवार की सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जा का जिम्मेदार होता है। यदि आप घर में सभी चीजें वास्तु के अनुरूप रखेंगे तो आपके घर सुख, शांति और समृद्धि रहती है। वहीं यदि घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाए तो नेगेटिव एनर्जी की अधिकता हो जाती है। फिर आपके घर गरीबी, अशांति और दुर्भाग्य पैर पसार बैठ जाएंगे। ऐसे में आज हम आपको वास्तु शास्त्र से जुड़ी दो अहम चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं।

न लगाएं जंगली जानवरों की तस्वीर

हम सभी को अपने घर में तरह तरह की तस्वीरें लगाने का शौक होता है। इससे कमरे की शौभा और भी बढ़ जाती है। लोग सुंदरता के चक्कर में कई बार ऐसी तस्वीरें भी ले आते हैं जिनसे घर में जाने अनजाने में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। जंगली जानवरों की तस्वीरें भी इनमें से एक हैं। पौराणिक ग्रंथों की माने तो घर में गिद्ध, उल्लू, कबूतर, कौआ, बाज और बगुले जैसे पक्षियों की तस्वीर लगाने से बचना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। घर में कई तरह की बाधाएं उत्पन्न होने लगती है। परिवार के सदस्य बीमार रहने लगते हैं, तरक्की रुक जाती है, अशांति रहती है, गरीबी छा जाती है और दुर्भाग्य पीछा नहीं छोड़ता है।

वहीं वास्तु शास्त्र की माने तो जीव जंतुओं में सांप, गोह की तस्वीरें भी घर में नहीं लगाना चाहिए। कई बार लोग रोमांचक होने के चक्कर में इस तरह की फोटोज घर लगा लेते हैं। यह चीजें भी नकारात्मक ऊर्जा की जननी होती है। इन्हें घर में लगाने से लड़ाई झगड़े बढ़ जाते हैं। इसी तरह अन्य खतरनाक या डरावने जंगली जानवरों की फोटोज लगाने से भी परहेज करना चाहिए। इसी में आपकी और आपके घर की भलाई होती है।

पैसा और सुख पाने के लिए रखे शंख

यदि आप चाहते हैं कि आपके घर हमेशा सुख और शांति बनी रहे तथा पैसो की भी कभी कोई कमी न हो, तो घर में शंख रखना शुरू कर दें। पूजा पाठ में तो वैसे भी शंख को विशेष महत्व दिया गया है। अपने घर के पूजा स्थल में इसे रखना लाभकारी होता है। कहा जाता है कि शंख से निकली ध्वनि में कई चमत्कारी शक्तियां होती है। इससे न सिर्फ घर की नेगेटिव एनर्जी नष्ट होती है बल्कि कई तरह की बीमारियों से भी राहत मिलती है। कुछ लोग तो यह भी कहते हैं कि शंख बजाने से दिल संबंधित बीमारियां नहीं होती है।

वहीं दूसरी तरफ वास्तु और फेंगशुई में शंखनाद और शंख रखने के फ़ायदों का भी जिक्र देखने को मिलता है। वास्तु शास्त्र की माने तो जिस घर में शंख रोजाना बजाया जाता है वहां पॉज़िटिव एनर्जी बनी रहती है। अब जहां सकारात्मक ऊर्जा अधिक होती है वहां धन की देवी मां लक्ष्मी भी आना पसंद करती है। शंख छोटा हो या बड़ा दोनों को ही रखने और नियमित रूप से बजाने से लाभ होता है। यह आपके कार्यक्षेत्र में फायदा करता है। इससे आपका बिजनेस खूब चलता है। अतः आप इसे ऑफिस या दुकान में भी रख सकते हैं।

Back to top button