Trending

गैस सिलेंडर से लड़के ने किया धुआंदार एक्शन, Video देख बॉलीवुड के स्टंट किंग ने दिया ऐसा रिएक्शन

बॉलीवुड में काम करने वाले एक्टर्स सिर्फ फेम और पैसा ही नहीं कमाते हैं, बल्कि कुछ दूसरों को प्रेरित भी करते हैं। एक्शन किंग बॉलीवुड एक्टर विद्युत जामवाल (Vidyut Jammwal) ऐसे ही एक कलाकार हैं। 39 वर्षीय अभिनेता बॉलीवुड में अपने धुआंदार एक्शन सीन के लिए जाने जाते हैं। वे मार्शल आर्ट्स, कराटे सहित कई कलाओं में माहिर हैं। फिल्मों में अपने सभी स्टंट्स विद्युत खुद ही करना पसंद करते हैं। उनके एक्शन देख पैरो तले जमीन खिसक जाती है। उम्र के इस पढ़ाव में भी विद्युत ने खुद को बहुत अच्छे से फिट कर रखा है। युवाओं के बीच वे बहुत लोकप्रिय हैं। हर युवा उन्हीं की तरह बॉडी बनाने और एक्शन करने के सपने देखता है।

फैन ने किया सिलेंडर से व्यायाम, विद्युत हुए इंप्रेस


इसी कड़ी में एक लड़के ने विद्युत की तरह गैस सिलेंडर उठा कर एक्सरसाइज करने की कोशिश की। विडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का गैस सिलेंडर अपने हाथ मे रख अलग अलग व्यायाम कर रहा है। लड़के ने अपना खुद का विडियो बनाकर ट्वीटर पर भी शेयर किया है।

इसके साथ ही उसने विद्युत जामवाल को टैग कर लिखा ‘सिलिंडर के साथ स्क्वैट। मैं भी विद्युत जामवाल की तरह ट्रेनिंग लेता हूं। शुक्रिया मेरे एक्शन और रियल लाइफ हीरो विद्युत जामवाल सर। मैंने आप से बहुत कुछ सीखा है। आपका नाम दुनिया के ग्रेट लोगों की लिस्ट में देख अच्छा लगा।‘ जल्द ही विद्युत ने लड़के का यह विडियो देख लिया। वे इससे इंप्रेस हुए और विडियो को रिट्वीट कर लिखा  ‘एक्सिलेंट..

देखें विडियो


सोशल मीडिया पर लोगों को भी यह विडियो बड़ा पसंद आ रहा है। सिलेंडर को उठा इस तरह से एक्सरसाइज करना आसान बात नहीं है। इसमें काफी रिस्क भी रहता है। यदि आप इसका वेट सही ढंग से बैलेंस नहीं कर सकें तो घायल होने का खतरा भी रहता है। इसलिए हमारी सलाह यही होगी कि आप इस तरह का स्टंट घर पर ट्राई न करें।

करते रहते हैं शानदार स्टंट्स

विद्युत को एक खास बात बाकी बॉलीवुड स्टार्स से अलग करती है। दरअसल उनका व्यायाम या स्टंट करने का स्टाइल बाकियों से सबसे अलग होता है। अब जरा उनका यह स्टंट ही देख लें। इसमें वे नदी के पास पेड़ की शाखा पर व्यायाम करते हुए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

Hang on people. The future is worth looking forward to #ITrainlikeVidyutJammwal #CountryBoy #kalaripayattu

A post shared by Vidyut Jammwal (@mevidyutjammwal) on


काम की बात करें तो विद्युत जामवाल जल्द ही ‘खुदा हाफिज’ फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म हॉटस्टार प्लस डिज्नी रिलीज होगी। इसका मोशन पोस्टर आ चुका है और ट्रेलर जल्द ही रिलीज होगा।


इसके अलावा वे ‘यारा’ फिल्म में भी दिखाई देंगे। इस फिल्म का एक गाना भी हाल ही में रिलीज हुआ है। यह फिल्म जी5 पर देखी जा सकेगी।


वैसे आप लोगों को विद्युत जामवाल का एक्शन और अभिनय कैसा लगता है हमे कमेन्ट में जरूर बताएं।

Back to top button