
पति के हाथ में अगर हो ये रेखा, तो समझ लें जीवन भर खूब राज करती है पत्नी
व्यक्ति के हाथों की रेखाओं को देखकर उसके व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है। हस्त रेखाशास्त्र में कुछ खास रेखाओं का जिक्र किया गया है। जिन व्यक्तियों के हाथों पर ये रेखा होती है वो सच्चे जीवन साथी बनते हैं। इसलिए अगर आप किसी से शादी के बंधन में बंध रहे हैं। तो उसके हाथ में ये रेखाएं जरूर देखें। इन रेखाओं के होने पर समझ लें कि आपने एक सही व्यक्ति को अपना जीवन साथी चुना है।
पुरुष के हाथ में अगर हो ये रेखा तो राज करती है पत्नी
अगर किसी पुरुष के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा और दाएं हाथ में एक विवाह रेखा हो, तो समझ लें कि ये व्यक्ति एक सच्चा जीवन साथी साबित होगा। इतना ही नहीं जिन लोगों के बाएं हाथ में दो विवाह रेखा होती हैं वो अपनी पत्नी से खूब प्यार करते हैं और हमेशा पत्नी को खुश रखते हैं। ऐसे लोग पत्नी का साथ हमेशा देते हैं और उसका करियर बनाने में मदद करते हैं। इसलिए इस प्रकार की रेखा अगर आपके प्रेमी के हाथ में हो तो उससे विवाह जरूर कर लें।
त्रिशूल का निशान
हस्त रेखाशास्त्र के मुताबिक अगर किसी पुरुष की हथेली में विवाह रेखा के अंत में त्रिशूल जैसा चिह्न हो, तो वो बेहद ही अच्छा पति बनता है। ऐसे पुरुष अपनी पत्नी की हर इच्छा को पूरा कर देते हैं। दोनों की आपसी समझ बहुत अच्छी होती है और पति का सहयोग हर कार्य में मिलता है। जिन महिलाओं के पति के हाथों में ये निशान होता है वो जीवन में खूब तरक्की करती है और अपने हर सपने को पूरा कर लेती हैं।
सीधी हो मस्तिष्क रेखा
जिन पुरुषों की मस्तिष्क रेखा जितनी ही निर्दोष या सीधी होती है, वो उतने ही साफ दिल के होते हैं। ऐसे व्यक्ति अपने जीवन साथी से कभी भी झूठ नहीं बोलते हैं और सदा उसका साथ देते हैं। इसके अलावा ऐसे लोग खूब तरक्की भी करते हैं और अपनी पत्नी को हमेशा खुश रखते हैं।
बेहद ही भाग्यशाली होते हैं ऐसी महिलाओं के पति –
बना हो त्रिशूल का निशान
जिन महिलाओं के हाथों पर त्रिशूल का निशान हो वो किस्मत वाली होती हैं। ऐसी महिला से विवाह करने पर आपकी किस्मत चमक जाती है। आप जो भी कार्य शुरू करते हैं। उसमें आपको केवल कामयाबी ही मिलती है।
लंबी हो विवाह रेख
अगर किसी महिला के हाथ में विवाह रेखा लंबी हो, तो वो अपने पति के लिए बेहद ही शुभ मानी जाती है। ऐसी महिला पति के जीवन में सुख-समृद्धि लाती हैं और पति का साथ कभी भी नहीं छोड़ती हैं। इसके अलावा अगर पत्नी के हाथों में सूर्य पर्वत रेखा लंबी है। तो वो धनवान साबित होती है। ऐसी महिलाओं के जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं आती है।
कमल का हो निशान
हथेली पर कमल का निशान होना भी शुभ होता है। इस निशान का मतलब होता है कि धन की देवी की कृपा बनी हुई है और ऐसी महिलाएं पुरुष के लिए बेहद ही लकी साबित होती हैं।