Bollywood

रिद्धिमा को सता रही है पापा ऋषि कपूर की याद, शेयर की बचपन की तस्वीर

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने बीते 30 अप्रैल को दुनिया को अलविदा कह दिया था, जिसके बाद से उनके फैंस में मायूसी छाई हुई है। दरअसल, उनके फैंस अब भी ऋषि कपूर के लौट आने की दुआ कर रहे हैं, लेकिन सच्चाई तो यह है कि अब वे सिर्फ हमारी यादों में ही रहेंगे। इसी कड़ी में ऋषि कपूर की बिटिया  रिद्धिमा को अपने पापा की याद सता रही हैं, जिसे उन्होंने सोशल मीडिया पर बयां किया है।

बॉलीवुड स्टार किड्स होने के बावजूद इंडस्ट्री से दूर रहने वाली रिद्धिमा अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। इन दिनों वे अपने पापा के गुजर जाने के बाद उनकी यादों में खोई हुई नजर आ रही हैं, जिसकी वजह से वे एक के बाद एक फोटोज़ सोशल मीडिया पर शेयर कर रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपने बचपन की तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर और नीतू कपूर नजर आ रही हैं।

पापा को बहुत याद कर रही हैं रिद्धिमा

रिद्धिमा अपने पापा के अंतिम यात्रा में भी शामिल नहीं हो सकी थी, जिसका मलाल उनको ज़िंदगी भर रहेगा। दरअसल, उस समय लॉकडाउन होने की वजह से वे दिल्ली में फंसी थी। ऐसे में वे अपने पापा के देहांत के दो दिन बाद मुंबई पहुंच सकी थी, जिसके बाद से ही वे लगातार अपने पापा को मिस कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर रिद्धिमा ने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वे अपने पापा और मम्मी के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में रिद्धिमा काफी छोटी है और उन्होंने अपनी आंखें बंद कर ली है। बता दें कि इन तस्वीरों को उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की है। हालांकि, इससे पहले भी वे कई बार अपने पापा को याद करते हुए तस्वीरें शेयर कर चुकी हैं।

पापा के बेहद करीब थी रिद्धिमा

रिद्धिमा कपूर

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो रिद्धिमा सबसे ज्यादा अपने पापा के करीब थी, लेकिन वे उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच सकी। बताया जाता है कि रिद्धिमा कोई भी बात सबसे पहले अपने पापा को बताती थी, ऐसे में अब उनके न होने से उनकी ज़िंदगी कैसे बीत रही है, इसका हम और आप सिर्फ अंदाजा ही लगा सकते हैं। बता दें कि रिद्धिमा और ऋषि कपूर के बीच एक अलग सी बॉडिंग थी, जो उनके रिश्ते को और भी मजबूत बनाती थी।

 

View this post on Instagram

 

Most fave pic ?#twinning

A post shared by Riddhima Kapoor Sahni (RKS) (@riddhimakapoorsahniofficial) on


रिद्धिमा ने अपना करियर एक्टिंग की दुनिया में नहीं बनाया, क्योंकि उन्हें लाइमलाइट बिल्कुल भी पसंद नहीं है। ऐसे में उन्होंने अपना करियर फैशन डिजाइनिंग में बनाया। वे ज्वैलरी डिजाइन करती हैं। इतना ही नहीं, फैशन इंडस्ट्री में वे एक जाना माना चेहरा बन चुकी हैं। बता दें कि बड़े बड़े स्टार्स उनसे फैशन टिप्स लेते हैं और ज्वैलरी डिजाइन भी करवाते हैं।

30 अप्रैल को हुआ था ऋषि कपूर का निधन

ऋषि कपूर

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऋषि कपूर ने 30 अप्रैल, 2020 को मुंबई के रिलायंस अस्पताल में आखिरी सांस ली थी। वे लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे, जिसके इलाज के लिए वो न्यूयॉर्क भी गए थे। बताया जाता है कि इलाज के लिए न्यूयॉर्क जाने से पहले वे काफी ज्यादा भावुक हो गए थे, क्योंकि कैंसर एक जानलेवा बीमारी है।

Back to top button