ये हैं बॉलीवुड की 9 डस्की ब्यूटीज, जिन्होंने साबित किया कि कामयाबी रंग देखकर नहीं आती
दुनियाभर में जो इस वक्त श्वेत-अश्वेत को लेकर विवाद खड़ा हुआ है, उसे देखते हुए हिंदुस्तान यूनीलीवर ने अपने फेमस ब्रांड फेयर एंड लवली से फेयर शब्द हटाने का फैसला कर लिया है। वास्तव में देखा जाए तो गोरा होना ही सफलता की गारंटी नहीं है। यहां हम आपको ऐसी ही बॉलीवुड की डस्की ब्यूटीज के बारे में बता रहे हैं, जिनका रंग सफलता की नई ऊंचाइयों को छूने में उनके लिए बाधक नहीं बना।
दीपिका पादुकोण
बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली अभिनेत्री हैं दीपिका पादुकोण। टाइम मैगजीन की ओर से वर्ष 2018 में दीपिका पादुकोण को दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में जगह दी गई थी। शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से बॉलीवुड में कदम रखने वालीं दीपिका पादुकोण प्रोड्यूसर भी बन चुकी हैं। बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी फिल्मों के लिए वे काफी तारीफें बटोर चुकी हैं।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड में किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। मुन्नी बदनाम हुई गाने में मलाइका अरोड़ा का जलवा देखते ही बना था। छैया छैया और माही वे जैसे गानों में भी मलाइका अरोड़ा का ग्लैमरस अंदाज बहुत पसंद किया गया था। फिल्म कांटे में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका भी रही थी।
ईशा गुप्ता
वर्ष 2007 में ईशा गुप्ता मिस इंडिया इंटरनेशनल चुनी गई थीं। जन्नत 2 में उनकी भूमिका को बहुत सराहा गया था। ईशा गुप्ता ने टोटल धमाल, रुस्तम और बादशाहो जैसी फिल्मों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। राज 3D में भी उनकी भूमिका बड़ी पसंद की गई थी।
बिपाशा बसु
हिंदी फिल्मों के साथ तेलुगू, तमिल, बंगाली और अंग्रेजी फिल्मों में भी बिपाशा बसु काम कर चुकी हैं। फिल्म राज में उनकी यादगार भूमिका रही थी। बिपाशा बसु को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवार्ड भी फिल्म अजनबी के लिए हासिल हुआ था। जिस्म, नो एंट्री और फिर हेरा फेरी जैसे फिल्मों में भी उन्होंने लाजवाब अभिनय करके दिखाया है।
चित्रांगदा सिंह
बॉलीवुड अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह का भी जादू फिल्मी दुनिया में खूब चला था। फिल्म ये साली जिंदगी के साथ देसी बॉयज में उनकी भूमिका बड़ी पसंद की गई थी। साथ ही हजारों ख्वाहिशें ऐसी, बाजार, आई और इनकार जैसी फिल्मों में भी उनके अभिनय को खूब सराहा गया था।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी ने 1993 में फिल्म बाजीगर से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी फिल्म में उनका अभिनय बहुत ही लाजवाब रहा था। इसके अलावा जानवर, धड़कन, रिश्ते जैसी फिल्मों में भी उनकी यादगार भूमिका रही। आज की तारीख में शिल्पा शेट्टी एक सफल फिटनेस ट्रेनर भी हैं।
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड और हॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा मिस इंडिया वर्ल्ड रह चुकी हैं। प्रियंका चोपड़ा को एक नेशनल अवार्ड के अलावा 5 फिल्म फेयरअवार्ड मिल चुका है। टाइम मैगजीन ने प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की 100 सबसे प्रभावशाली महिलाओं की सूची में जगह दी थी। भारत सरकार ने वर्ष 2016 में प्रियंका चोपड़ा को पद्मश्री से भी सम्मानित किया था।
लारा दत्ता
वर्ष 2000 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम कर चुकीं लारा दत्ता को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्म फेयरपुरस्कार मिल चुका है। फिल्म भागम भाग और हाउसफुल में उनकी यादगार भूमिका रही है। इसके अलावा डॉन 2 में भी उनके अभिनय को सराहा गया था।
कोंकणा सेन
बॉलीवुड की सबसे प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से कोकणा सेन एक रही हैं, जिन्होंने दो नेशनल अवार्ड के साथ चार फिल्मफेयर अवार्ड भी जीता था। लगा चुनरी में दाग फिल्म के लिए उन्हें बड़ी सराहना मिली। इसके अलावा पेज 3 और ओमकारा के साथ लाइफ इन ए मेट्रो जैसी फिल्मों के लिए भी उन्होंने बड़ी तारीफें बटोरी थीं।
पढ़ें पटना का ‘पढ़ाकु’ सुशांत ऐसे बना बॉलीवुड का चमकता सितारा, देखें उन खास दिनों की खूबसूरत तस्वीरें