
देश में 5 लाख के पार पहुंची कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या, जानें आपके राज्य का क्या है हाल
भारत में कोरोना वायरस के मरीजों का आंकड़ा 5 लाख के पार पहुंच गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा शनिवार को इस बात की जानकारी दी गई और बताया गया कि भारत में कोरोना से संक्रमित लोगों का आंकड़ा 5,08,953 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 18,552 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि इस दौरान 384 लोगों की मौत हुई। राहत की बात ये है कि बीते 24 घंटे में 10,244 कोरोना के मरीज ठीक भी हुए हैं।
2 लाख से कम है एक्टिव केस
स्वास्थ्य मंत्रालय की और से दी गई जानकारी के अनुसार इस समय देश में कोरोना के कुल एक्टिव के 1,97,387 हैं और अभी तक 2,95,880 कोरोना के मरीज सही होकर डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। जबकि भारत में कोरोना से अभी तक 15,685 लोगों की मौत हो गई है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार अभी तक भारत में 79,96,707 लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है और इन सैंपल्स में से 5,08,953 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। बीते 24 घंटे में 2,20,479 सैंपल्स की जांच हुई है और इस समय देश में पॉजिटिविटी रेट 8.41 फीसदी है।
महाराष्ट्र और दिल्ली हैं बुरी तरह से प्रभावित
कोरोना वायरस से महाराष्ट्र और दिल्ली सबसे बुरी तरह से प्रभावित हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के मरीजों का आंकड़ा डेढ़ लाख को पार कर चुका है। जबकि दिल्ली में 77,240 लोग कोरोना से ग्रस्त हो चुके हैं। वहीं किन राज्यों में कोरोना के कितने केस अभी तक आए हैं, इसकी जानकारी इस तरह से हैं।
- उत्तर प्रदेश – 20,000 से ज्यादा मामले
- अंडमान निकाबोर द्वीप – 72
- आंध्र प्रदेश -11,489
- अरुणाचल प्रदेश – 172
- असम– 6607
- बिहार – 8716
- चंडीगढ़ – 425
- छत्तीसगढ़ – 2545
- दादरा नगर हवेली और दमन दीव – 163
- गोवा – 1,039
- गुजरात – 30,095
- हरियाणा– 12,884
- हिमाचल प्रदेश– 864
- जम्मू-कश्मीर – 6,762
- झारखंड – 2290
- कर्नाटक – 11,005
- केरल – 3876
- लद्दाख – 946
- मध्य प्रदेश – 12,798
- मणिपुर – 1075
- मेघालय – 47
- मिजोरम – 145
- नागालैंड – 371
- ओडिशा – 6,180
- पुड्डुचेरी – 502
- पंजाब – 4957
- राजस्थान – 16660
- तेलंगाना – 12,349
- तमिलनाडु – 74,622
- सिक्किम – 86
- त्रिपुरा – 1325
- उत्तराखंड – 2725
- पश्चिम बंगाल – 16,190
जानें किस जगह कोरोना से हुईं कितनी मौतें
- अंडमान निकाबोर द्वीप – 0
- आंध्र प्रदेश – 148
- अरुणाचल प्रदेश – 1
- असम – 9
- बिहार – 58
- चंडीगढ़ – 6
- छत्तीसगढ़ – 13
- दादरा नगर हवेली और दमन दीव– 0
- दिल्ली – 2492
- गोवा – 2
- गुजरात – 1771
- हरियाणा– 211
- हिमाचल प्रदेश– 9
- जम्मू-कश्मीर– 91
- झारखंड -12
- कर्नाटक– 180
- केरल – 22
- लद्दाख– 1
- मध्य प्रदेश– 546
- महाराष्ट्र– 7106
- मणिपुर– 0
- मेघालय-1
- मिजोरम -0
- नागालैंड-0
- ओडिशा– 417
- पुड्डुचेरी-9
- पंजाब -122
- राजस्थान-1380
- तेलंगाना– 237
- तमिलनाडु– 957
- सिक्किम– 0
- त्रिपुरा-1
- उत्तराखंड– 37
- उत्तर प्रदेश– 630
- पश्चिम बंगाल– 616
राज्यों में कोरोना एक्टिव केसों की संख्या
- अंडमान निकाबोर द्वीप -29
- आंध्र प्रदेश -6145
- अरुणाचल प्रदेश-129
- असम – 2339
- बिहार– 1896
- चंडीगढ़– 84
- छत्तीसगढ़-618
- दादरा नगर हवेली और दमन दीव-122
- दिल्ली -27,657
- गोवा– 667
- गुजरात– 6294
- हरियाणा– 4657
- हिमाचल प्रदेश– 353
- जम्मू-कश्मीर– 2591
- झारखंड– 635
- कर्नाटक– 3909
- केरल– 1846
- लद्दाख– 587
- मध्य प्रदेश– 2448
- महाराष्ट्र– 65, 844
- मणिपुर– 682
- मेघालय– 4
- मिजोरम– 115
- नागालैंड– 209
- ओडिशा– 1741
- पुड्डुचेरी– 306
- पंजाब– 1634
- राजस्थान– 3218
- तेलंगाना– 7346
- तमिलनाडु– 32808
- सिक्किम– 47
- त्रिपुरा– 269
- उत्तराखंड– 866
- उत्तर प्रदेश– 6730
- पश्चिम बंगाल– 5039
इस वजह से फैल रहा है कोरोना
देश को अनलॉक किया जाना शुरू कर दिया गया है। जिसकी वजह से कोरोना वायरस के केस एकदम से बढ़ गए हैं। हालांकि ऐसे कई राज्य हैं जहां पर कोरोना के केसों को बढ़ता देख राज्य सरकारों ने फिर से लॉकडाउन लगा दिया है। ताकि कोरोना को फैलने से रोका जा सके।
गौरतलब है कि कोरोना को रोकने के लिए भारत सरकार ने देश को लॉकडाउन किया था। लेकिन अब धीरे- धीरे लॉकडाउन को हटाया जा रहा है और देश को चरणबद्ध तरीके से अनलॉक किया जा रहा है।