
मनी प्लांट के पेड़ के साथ करें यह छोटा सा काम, घर में फिर कभी नहीं रहेगी पैसों की कमी
कहा जाता है कि जिन घरों में मनी प्लांट होते हैं, वहां धन या पैसों से संबंधी परेशानी कभी नहीं होती। फिर भी आपने कभी कभी देखा होगा कि जिन घरों में मनी प्लांट लगे होते हैं, वहां भी धन संबंधी अनेक परेशानियां होती हैं। यानी घर में मनी प्लांट लगे होने का कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में आपके दिमाग में एक सवाल होगा कि मनी प्लांट होने के बावजूद धन संबंधी परेशानी कैसे होती है? आइये जानते हैं कि आखिर मनी प्लांट होने के बावजूद धन की परेशानियां क्यों बनी रहती हैं।
आजकल लगभग हर घर में आपको मनी प्लांट दिख जाएगा। माना जाता है कि जिन घरों में मनी प्लांट लगा होता है, वहां धन संबंध केपरेशानियां नहीं होती। मनी प्लांट को हमेशा समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन कई बार इसके उलट देखने को मिलता है और मनी प्लांट होने के बावजूद लोगों के घरों में सुख समृद्धि नहीं बल्कि दुखों का पहाड़ टूट जाता है।

मनी प्लांट होने के बावजूद सुख समृद्धि नसीब नहीं होती है और घर में आर्थिक परेशानियों के अलावा अन्य परेशानियां भी बनी रहती हैं। यानी घर में मनी प्लांट लगाने का कोई फायदा नहीं होता है। ऐसे में आपको ये जानना जरूरी है कि मनी प्लांट लगाकर भी आपको आर्थिक परेशानियों का सामना क्यों करना पड़ता है।

कहा तो ये जाता है कि जिस घर में जिता बड़ा मनी प्लांट होता है, उस घर में उतना धन आता है। आप सोच रहे होंगे, तो मनी प्लांट होने के बावजूद धन की समस्या क्यों होती है? दरअसल मनी प्लांट लगाने के दौरान कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। साथ ही प्लांट का सही तरीके से रख रखाव करना काफी जरूरी होता है। मनी प्लांट को हमेशा साफ सुथरी जगह पर ही रखना चाहिए। ध्यान रहे, उसके आसपास गंदगी न हो।

अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगे, तो धन की देवी मां लक्ष्मी आपके घर दौड़ी चली आएंगी। बताया जाता है कि हर शुक्रवार को मनी प्लांट के ऊपर लाल रंग का धागा या फिर रिबन बांधना चाहिए, ऐसा करना शुभ होता है। दरअसल हिंदू धर्म में लाल रंग को प्रेम, स्नेह और साथ ही उन्नति और यश का प्रतीक कहा जाता है। इसके अलावा मनी प्लांट में लाल रंग का रिबन बांधने से घर में सकारात्मकता आती है।
मनी प्लांट में किस तरह से बांधना चाहिए धागा?

- प्रत्येक शुक्रवार को सुबह जल्दी उठ जाएं और नित्यकर्म करके मां लक्ष्मी की पूजा अवश्य करें।
- मां लक्ष्मी की पूजा करते समय उनके सामने दीया अवश्य जलाना चाहिए।
- दीया जलाने के बाद लाल रंग का धागा या रिबन मां लक्ष्मी के पैरों पर अर्पित करें।
- धन की देवी मां लक्ष्मी का ध्यान करते हुए धागे या रिबन को मनी प्लांट के चारों ओर बांध दें।
- अगर आपके घर में बोतल में मनी प्लांट है, तो बोतल के निचले हिस्से में इस लाल धागे या रिबन को बांधे।
इन उपायों को करने के कुछ ही दिनों बाद आप देखेंगे कि आपके घर में आर्थिक समस्याएं दूर होने लगेंगी। यानी आपके घर में मां लक्ष्मी का प्रवेश होगा और धन की बरसात होने लगेगी।