Bollywood

Video: सुशांत ने परिवारवालों के साथ मनाया था आखिरी बर्थडे, विडियो में दिख रहा है अलग ही अंदाज़

बाॅलीवुड के सबसे प्रतिभाशाली और दरियादिल अभिनेताओं में से एक सुशांत सिंह राजपूत अब इस दुनिया में नहीं है। अपनी जिंदगी उन्होंने खुद बीते रविवार का समाप्त कर ली। मुंबई के बांद्रा स्थिति अपने फ्लैट में फांसी लगाकर सुशांत ने मौत को गले लगा लिया। अपने पीछे सुशांत अपने परिवार वालों, दोस्तों, फिल्मी सितारों और अपने फैन्स के लिए केवल अपनी मीठी यादें ही छोड़ गये हैं, जो उन्होंने उनके साथ जिंदा रहते बिताये थे।

सुशांत सिंह राजपूत के फैन्स को तो अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं। उनके दुनिया छोड़ जाने के बाद सोशल मीडिया में उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों को तांता लगा हुआ है। लोग उन्हें तरह-तरह से याद कर रहे हैं। कोई उनकी तस्वीर शेयर कर रहा है तो कोई वीडियो। कई लोग उनसे जुड़े किस्से शेयर कर रहे हैं।

वायरल हो रहा यह वीडियो

इसी क्रम में सुशांत सिंह राजपूत का अपने परिवार के साथ एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल होता नजर आ रहा है। इस वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि यह उनके बर्थडे का वीडियो है। इसमें सुशांत सिंह राजपूत को अपने परिवार वालों के साथ अपने बर्थडे को बड़े ही धूमधाम से सेलिब्रेट करते हुए देखा जा रहा है।

गये हुए थे घर

21 जनवरी को सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन होता है। दावा इस वीडियो के बारे में यह किया जा रहा है कि यह उनकी जिंदगी के अंतिम बर्थडे का वीडियो है। अपने बर्थडे को मनाने के लिए सुशांत तब बिहार स्थित अपने घर गये हुए थे। वीडियो में देखा जा सकता है कि परिवार वालों के साथ सुशांत कितनी खुशी से अपना बर्थडे मना रहे हैं। इस वीडियो में उसी हंसते-मुस्कुराते रहने वाले सुशांत सिंह राजपूत को देखा जा रहा है।

भजन में मग्न थे सुशांत


सोशल मीडिया में वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सुशांत के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके घर में एक बड़ी पूजा भी रखी गई है। वीडियो में घर के सभी सदस्य नजर आ रहे हैं। सुशांत की दिवंगत मां की तस्वीर भी इस वीडियो में देखने को मिल रही है। सुशांत सिंह राजपूत को भी इस वीडियो में एकदम मग्न होकर भजन गाते हुए देखा जा रहा है। उन्होंने इस दौरान एकदम पारंपरिक पहनावा पहना हुआ है और देखते ही बन रहे हैं। साथ ही सुशांत ने माथे पर अपने चंदन भी लगाया हुआ है।

दीघा घाट में विसर्जित हुईं अस्थियां

गौरबलत है कि बीते 14 जून को अचानक सुशांत सिंह राजपूत के फांसी लगाकर आत्महत्या करने की खबर सामने आई थी। इस खबर को सुनने के बाद सुशांत के पिता को गहरा सदमा पहुंचा था। वे तो अपने बेटे की मौत की खबर सुनने के बाद अचेत ही हो गये थे। किसी तरीके से उन्हें सभी लोगों ने संभाला था। सुशांत सिंह राजपूत का मुंबई में अंतिम संस्कार किये जाने के बाद बीते गुरुवार को पटना के दीघा घाट में उनके परिजनों ने अस्थि विसर्जन भी किया। परिवार इस दौरान बेहद दुखी नजर आ रहा था। पिता और तीनों बहनों की भी आंखें भाई को याद कर आंसुओं से भरी नजर आ रही थीं।

पढ़ें सुशांत की मौत को लेकर ट्रोल हुए करण जौहर, तो इन 4 स्टार्स को छोड़ बाकी सबको किया अनफॉलो

Back to top button