Bollywood

सुशांत के चला जाने से सदमे में हैं कथित गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, आखिरी दर्शन के लिए पहुंची अस्पताल

बॉलीवुड के धोनी कहे जाने वाले सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून की दोपहर अचानक अपने मुंबई स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद पूरा देश सदमे में आ गया। सुशांत सिंह राजपूत का यूं दुनिया छोड़कर चला जाना सभी को हैरत में डाल गया। महज 34 वर्ष की उम्र में सुशांत की आत्महत्या के बाद सभी के दिमाग में यही सवाल था कि आखिर क्यों? सभी ये जानना चाह रहे हैं कि सुशांत के आत्महत्या के पीछे क्या राज है? कई फैंस और यहां तक कि उनके परिवार वाले भी सुशांत के आत्महत्या की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।

कपूर हॉस्पिटल पहुँची रिया चक्रवर्ती

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सुशांत की पोस्टमार्डम रिपोर्ट आ चुकी है और रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। हालांकि अभी तक पुलिस आत्महत्या का कोई ठोस कारण पता नहीं लगा सकी है। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस और सुशांत की कथित गर्लफ्रेंड  रिया चक्रवर्ती मुंबई के कपूर हॉस्पिटल पहुँची। आपको बता दें कि अस्पताल पहुँची रिया मीडिया के कैमरों में कैद हुईं, इस दौरान वो काफी दुखी और अपसेट नजर आ रही थीं।

दरअसल रिया और सुशांत के अफेयर की खबरें लंबे समय से चल रही थीं, कई बार दोनों को एक साथ तस्वीरों में देखा जा चुका है। हालांकि रिया और सुशांत ने कभी भी अपने रिलेशनशिप को लेकर पब्लिकली एक्सेप्ट नहीं किया था। मगर रिया और सुशांत के रिलेशनशिप की खबरों से सभी वाकिफ थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड से कुछ ही देऱ पहले रिया चक्रवर्ती से बातचीत की थी। हालांकि अभी तक ये क्लियर नहीं हो सका है कि दोनों के बीच क्या बातचीत हुई थी। अब पुलिस इस बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है। कहा जा रहा है कि सुशांत आत्महत्या केस में रिया चक्रवर्ती का बयान दर्ज किया जा सकता है।

 

View this post on Instagram

 

Sushant’s closest one Rhea Chakraborty visited Cooper Hospital early morning? You will be missed Sushant?

A post shared by Filmygyan Videos (@filmygyanvideos) on


रिया चक्रवर्ती के अलावा उनके परिवार के अन्य लोग भी कपूर हॉस्पिटल पहुँचे। रिया और सुशांत ने कभी अपने रिलेशनशिप पर मुहर नहीं लगाई, इसलिए दोनों को करीबी दोस्त माना जाता रहा, मगर सुशांत का यूं दुनिया छोड़कर चला जाना रिया को सहन नहीं हो रहा है और इस वजह से वो सदमे में हैं।

नवंबर में होने वाली थी शादी

सुशांत के परिजनों ने बताया कि नवंबर के महीने में सुशांत की शादी होने वाली थी। मगर, अभी तक ये क्लियर नहीं हो सका है कि उनकी शादी किसी एक्ट्रेस से होने वाली थी या किसी आम लड़की से। इस मामले में न परिवार वालों ने कोई जानकारी दी है और न ही रिया की तरफ से शादी के बारे में कुछ कहा गया है।

सुशांत सुसाइड केस में रिया कनेक्शन?

गौरतलब हो कि एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में मुंबई पुलिस रिया चक्रवर्ती से जल्द ही पूछताछ करेगी। इस मामले में रिया के बयान को काफी अहम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि रिया अपने बयान में क्या कुछ कहती हैं। बता दें कि अभी तक उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है और न ही सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के लिए कोई पोस्ट किया है।

Back to top button