Bollywood

प्रियंका चोपड़ा का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘निक की वजह से रात भर सो नहीं पाती हूं मैं’

कोरोना ने दुनिया भर में अपनी जड़ें मजबूत कर ली हैं। दुनिया के तमाम देशवासी कोरोना महामारी की वजह से डरे हुए हैं। रोजाना हजारों लाखों लोग कोरोना से संक्रमित हो रहे हैं, वहीं हर रोज कई लोग कोरोना के कारण अपनी जिंदगी खो रहे हैं। पिछले तकरीबन 80 दिनों से चल रहे लॉकडाउन में अब ढील दे दी गई है और अनलॉक का पहला चरण लागू कर दिया गया है, लेकिन लोगों के दिमाग से अभी डर नहीं उतरा है, इसलिए लोग बिना जरूरत के बाहर नहीं निकल रहे हैं।

इसी तरह बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी इस वक्त घर के अंदर ही रहना पसंद कर रहे हैं। ऐसे में उनसे जुड़े किस्से कहानियां, फोटोज, वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड की देश गर्ल कही जाने वाली प्रियंका और उनके पति निक जोनास का एक पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। इस इंटरव्यू में प्रियंका ने निक से जुड़े कई चौंकाने वाले राज खोले हैं। जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

निक के कारण रात भर नहीं सो पाती – प्रियंका

प्रियंका ने बताया कि वो अपने पति निक जोनास के कारण रात भर सो नहीं पाती हैं। प्रियंका ने इसके पीछे की वजह भी बताई है। प्रियंका अपने पति के डायबिटीज बीमारी के कारण परेशान रहती हैं। प्रियंका कहती हैं कि पहले पहले तो मुझे कुछ समझ नहीं आता था। हालांकि, निक अपने बीमारी को लेकर काफी संवेदनशील रहते हैं। निक को नींद में भी शुगर लेवल पता रहता है।

प्रियंका ने बताया कि मैं रातभर इसलिए नहीं सो पाती, क्योंकि मैं रात में कई बार जागकर देखती हूँ कि निक ठीक हैं या नहीं। निक बहुत ही कम उम्र के थे, तब से उन्हें ये बीमारी है। डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है, इसलिए निक अपने जीवन में काफी अनुशासित रहते हैं। प्रियंका कहती हैं कि निक इसको लेकर कभी नहीं घबराते। उनका यही पॉजिटीव रवैया मुझे भी काफी हिम्मत देता है।

प्रियंका और निक की शादी दिसंबर 2018 में हुई थी। दोनों ने दो रीति रिवाजों से जोधपुर के उम्मैद भवन पैलेस में शादी की थी। उनका पूरा वेडिंग 3 दिनों तक चला। और शादी के बाद प्रियंका-निक ने 3 वेडिंग रिसेप्शन ऑर्गेनाइज किया था।

प्रियंका क्या सचमुच प्रेग्नेंट थीं?

शादी के ठीक बाद प्रियंका की प्रेग्नेंसी की खबर भी उड़ी। दरअसल प्रियंका अपने पति के साथ न्यूयॉर्क के एक फैशन शो में गई थीं। इसी इवेंट से जुड़ी कुछ फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, इसी फोटो के आधार पर सोशल मीडिया पर खबर उड़ गई कि प्रियंका प्रेग्नेंट है। इन फोटोज में प्रियंका चोपड़ा का बेबी बंप दिख रहा था। बाद में बेटी की प्रेग्नेंसी की खबर पर मां मधु चोपड़ा ने सफाई दी थी।

परिवार भगवान के आशीर्वाद से ही आगे बढ़ेगा – प्रियंका

इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने एक बयान में कहा था कि वो जल्दी ही निक के साथ फैमिली प्लानिंग करना चाहती हैं। प्रियंका ने कहा था कि मेरे लिए सबसे महत्वपूर्ण परिवार है और मैं अपने परिवार को आगे बढ़ाना चाहती हूँ, मगर अभी सही वक्त नहीं है क्योंकि वो इस पूरे साल व्यस्त हैं। इसके आगे प्रियंका ने कहा था कि भगवान के आशीर्वाद से ही ये होगा।

गौरतलब हो कि हाल ही में फोर्ब्स की लिस्ट आई थी, जिसमें प्रियंका के पति निक 20वें नंबर पर हैं। उन्होंने बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार को पछाड़ दिया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अक्षय कुमार फोर्ब्स की लिस्ट में 52वें नंबर पर हैं और उनकी कमाई 364 करोड़ रूपए है। जबकि निक अपने भाईयो समेत 20वें स्थान पर हैं। निक ब्रदर्स की सालाना कमाई 517 करोड़ रूपए है।

Back to top button