Breaking news

Remove China Apps को प्ले स्टोर से हटाने पर भड़के इंडियन यूजर्स, गूगल पर लगा पक्षपात का आरोप

मित्रों एप को हटाने के बाद गूगल ने अपने प्ले स्टोर से हटाया Remove China Apps

गूगल ने अपने प्ले स्टोर से ‘रिमूव चाइना ऐप’ को हटा दिया है। हाल ही में प्ले स्टोर (Google Play Store) से ‘रिमूव चाइना ऐप’ को कुछ ही हफ्तों में 50 लाख से अधिक लोगों ने डाउनलोड किया था। ताकि वो इस ऐप की मदद से अपने फोन से चीन देश की ऐप को डिलीट कर सकें। वहीं अब इस ऐप को आज गूगल ने अपने प्ले स्टोर से हटा दिया है।

कुछ ही समय में हुई काफी लोकप्रिय

रिमूव चाइना ऐप कुछ ही समय में काफी लोकप्रिय ऐप बन गई थी और इसे लाखों लोगों ने डाउनलोड किया था। रिमूव चाइना ऐप के जरिए टिकटॉक (TikTok), यूसी ब्राउजर (UC Browser) जैसी चीनी ऐप को डिलीट किया जा सकता है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर पर 1.89 लाख रिव्यू और 4.9 स्टार मिले थे।

शैक्षिक उद्देश्यों से बनाई थी ऐप

इस ऐप को बनाने वाली कंपनी का ये कहना है कि इसे शैक्षिक उद्देश्यों के लिए बनाया गया है। इस ऐप को बनाने का यही मकसद था कि इसकी मदद से लोगों को ये पता चल सके की जो ऐप वो इस्तेमाल कर रहे हैं, वो किस देश की है। ऐप को बनाने वाले ‘वन टच ऐप लैब्स’ का कहना है कि इसके डेवलपर्स व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए ऐप का उपयोग करने का इरादा नहीं रखते हैं।

गुस्से में हैं यूजर्स

रिमूव चाइना ऐप को प्ले स्टोर से हटाने को लेकर भारत के यूजर्स गूगल पर भड़क रहे हैं। कई यूजर्स ने तो गूगल पर चीन का पक्ष लेने के आरोप भी गया है। यूजर्स का कहना है कि प्ले स्टोर ने पहले टिकटॉक की रेटिंग 1.2 से 4.4 करने के लिए 80 लाख निगेटिव रिव्यूज हटा दिए। इसके बाद अब रिमूव चाइना ऐप को प्ले स्टोर से हटा दिया गया है जो कि ये साफ दिखाता है कि चीन का पक्ष गूगल द्वारा लिया जा रह है।

गौरतलब है कि भारत और चीन के बीच इन दिनों काफी तनाव चल रहा है और इन दोनों देशों की सेना के बीच में सीमा पर झड़प भी हो चुकी है। इतना ही नहीं चीन ने भारत की सीमा के अंदर घुसने की गुस्ताखी भी की थी। चीन की इन्हीं हरकतों को देखते हुए भारत के विभिन्न सोशल मीडिया पर चीनी ऐप्स को हटाने की अपील की जा रही थी और चीनी ऐप्स को डिलीट करने के लिए लोगों द्वारा ‘रिमूव चाइना ऐप’ डाउनलोड की जा रही थी। इस ऐप के जरिए फोन में मौजूद सभी चीनी आप डिलीट हो जाती थी।

सीमा विवाद के अलावा कोरोना वायरस के कारण भी लोग चीन देश की ऐप्स को ना इस्तेमाल करने की अपील कर रहे हैं। जिस तरह से चीन देश की लापरवाही की वजह से आज दुनिया कोरोना वायरस के संकट का सामना कर रही है। उसके चलते कई सारे लोग चीन देश की कंपनियों द्वारा बेचे जाने वाले सामान और इस देश की ऐप्स को इस्तेमाल ना करने की अपील कर रहे हैं। इसी अपील के बाद रिमूव चाइना ऐप को बनाया गया था। जिसे काफी भारतीय लोगों ने डाउनलोड किया था और इस आप की मदद से अपने फोन में मौजूद चीन देश की ऐप्स को डिलीट किया था।

Back to top button