
लॉकडाउन में भारती सिंह ने बयां किया अपना दर्द, वीडियो शेयर कर के पूछा इन से कैसे पाऊं छुटकारा
लॉकडाउन के कारण आमलोगों की तरह ही तमाम सेलिब्रिटीज भी अपने अपने घरों में कैद होने को मजबूर हैं। ऐसे में इन दिनों सेलेब्स से जुड़े कई थ्रोबैक फोटोज, वीडियोज और कई तरह के किस्से, कहानियां सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इसी कड़ी में देश की सबसे चहेती और मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की एक वीडियो आई है, जिसमें वो काफी परेशान दिख रही हैं। भारती किसी बात को लेकर काफी परेशान हैं और वो अपनी इस परेशानी को लेकर फैंस से सवाल पूछ रही हैं, ताकि उनकी समस्या का समाधान मिल सके। आइये जानते हैं कि आखिर क्या है भारती की समस्या…
हाल ही में भारती ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अर्चना पूरन सिंह का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें अर्चना घर बैठे आइब्रो बनाना सिखा रही हैं। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- नहीं हो पाता यार बहुत दर्द होता है, आइब्रो बनाने में। थैंक्यू अर्चना पूरन सिंह मैम इतना खतरनाक टिप देने के लिए।
आईब्रो को लेकर परेशान हुई भारती
दरअसल, लॉकडाउन के कारण इस समय सैलून और पार्लर बंद पड़े हैं। ऐसे में भारती सिंह अपने बढ़े हुए आइब्रो लेकर काफी परेशान हैं। वे वीडियो में ये पूछती हुई नजर आ रही हैं कि किसी को पता है कि घर बैठे बिना दर्द के आइब्रो कैसे बनाते हैं? भारती ने कहा कि अगर कोई आईडिया है तो प्लीज मुझे बताओ, अपने आइब्रो की वजह से मैं काफी परेशान हूँ। साथ ही उन्होंने कहा कि मेरे घर में मैं और मेरे पति हर्ष ही रहते हैं। अगर मैं हर्ष को आइब्रो बनाने के लिए बोलूंगी तो वो मेरी एक आइब्रो उड़ा ही देगा। सो प्लीज, अगर आप लोगों के पास कोई आईडियो हो तो बताओ।
चलते चलते बता दें कि देश में लॉकडाउन घोषित है। ऐसे में भारती भी दूसरे सेलेब्स की तरह अपना पूरा समय अपने फैमिली के साथ स्पेंड कर रही हैं। मालूम हो कि, भारती सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। आए दिन उनके कॉमेडी वीडियोज वायरल होते रहते हैं। अपने फैंस का एंटरटेन करने के लिए भारती कोई न कोई फोटो या वीडियो साझा करती रहती हैं।
लोगों के बीच फेमस हैं भारती
भारती के वर्कफ्रंट की बात करें, तो वो द कपिल शर्मा शो में दिखती हैं। इस शो में उनका रोल दर्शकों को काफी हंसाता है। फिलहाल लॉकडाउन की वजह से इस शो की शूटिंग भी बंद है। इसलिए द कपिल शर्मा शो का कोई नया एपिसोड नहीं आ रहा है। हालांकि इस शो के पुराने एपिसोड का पुनः प्रसारण लगातार जारी है।
कोरोना का कहर दुनियाभर में जारी है। हर रोज हजारों लाखों की संख्या में लोग इस वायरस की चपेट में आकर मौत का शिकार हो रहे हैं। भारत में भी रोजाना मरीजों की जबरदस्त बढ़ोतरी हो रही है। मरीजों की संख्या बढ़कर 1.5 लाख से अधिक हो चुकी है। ऐसे में सरकार ने वायरस से लड़ने के लिए देशव्यापी लॉकडाउन घोषित किया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश में लॉकडाउन की मियाद 31 मई तक है।